'पैर दबाने के बहाने लिटाया और 3 बार…', कांग्रेस नेत्री के पति ने कैसे मारा? सहआरोपी का चौंकाने वाला खुलासा

Mumbai Congress Leader Murder: मुंबई में 3 साल पहले कांग्रेस नेत्री की हत्या हुई थी और हत्या उसके पति ने ही की थी, जिसका खुलासा हत्याकांड में साथ देने वाले शख्स ने पुलिस के सामने किया, यानी जिस मौत को पुलिस सांप के काटने से हुई मौत मान रही थी, वह सोची समझी साजिश के तहत किया गया मर्डर निकला. पढ़ें राहुल पांडेय की रिपोर्ट…

mumbai wife murder

साल 2022 में कांग्रेस नेत्री नीरजा की हत्या हुई थी.

Mumbai Thane Wife Murder News: महाराष्ट्र के मुंबई जिले में ठाणे के बदलापुर में 3 साल पहले हुई कांग्रेस की महिला पदाधिकारी नीरजा आंबेकर की मौत का रहस्य उजागर हुआ है. वहीं आरोपी ने पुलिस के सामने नीरजा आंबेकर की मौत के मामले में सनसनीखेज खुलासे भी किए हैं. दरअसल, नीरजा की मौत प्राकृतिक नहीं थी, बल्कि सोची समझी साजिश के तहत उसकी हत्या की गई थी और हत्यारा कोई और नहीं, नीरजा का पति रुपेश है, जिसने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर साजिश रची और वारदात अंजाम भी दी.

सहआरोपी ने ही किया है खुलासा

एक अन्य मामले में गिरफ्तार आरोपी ऋषिकेश चालके ने नीरजा आंबेकर मर्डर केस का खुलासा किया. पूछताछ के दौरान ऋषिकेश ने ऐसा राज उगला कि पुलिस भी हैरान रह गई. दरअसल, चुनावी माहौल के दौरान बदलापुर में एक युवक पर जानलेवा हमला हुआ था. इसी मामले में ऋषिकेश चालके को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. पूछताछ के दौरान जब उससे अन्य अपराधों के बारे में पूछा गया तो उसने 3 साल पुराने नीरजा आंबेकर हत्याकांड का खुलासा कर दिया, जिसमें वह भी सहआरोपी निकला. 3 और आरोपियों का भी पता चला.

टखने पर 3 बार सांप से कटवाया

ऋषिकेश ने बताया कि साल 2022 में नीरजा आंबेकर की हत्या उसके पति रूपेश आंबेकर ने अपने 2 साथियों चेतन दुधाने, कुणाल चौधरी और ऋषिकेश चालके की मदद से की थी. हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए जहरीले सांप का इस्तेमाल किया गया. चारों आरोपी पहले से ही एक बोरी में छुपाकर सांप को घर के किचन में लाए थे. रुपेश ने पैर दबाने के बहाने नीरजा को सोफे पर लिटाया. सर्पमित्र चेतन दुधाने ने सांप को बोरीसे बाहर निकाला और ऋषिकेश चालके को दिया, जिसमें नीरजा के बाएं टखने के पास 3 बार डंक मरवाया.

सांप के काटने से मौत दिखाया

नीरजा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और सांप को हॉल में ही छोड़ दिया, जिसे सर्पमित्र चेतन दुधाने पकड़कर जंगल में छोड़ आया. इस तरह रूपेश ने नीरजा की मौत को सांप के काटने से हुई मौत बताकर उसका झूठा डेथ सर्टिफिकेट बनवा लिया. वहीं पुलिस ने सिर्फ SDR दर्ज की थी, लेकिन अब पुलिस ने हत्या की FIR दर्ज करके रूपेश आंबेकर, चेतन दुधाने, कुणाल चौधरी को भी गिरफ्तार कर लिया है. ऋषिकेश पहले से गिरफ्त में है. झूठा डेथ सर्टिफिकेट बनाने वाले कुलगांव बदलापुर सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों से पूछताछ भी की जाएगी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ