ट्रंप के दावे पर संजय राउत ने उठाए सवाल, अपनी किताब की लॉन्चिंग को लेकर भी बोले

शिवसेना (UBT) के नेता संजय राउत ने एक बार फिर से केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी हमेशा दबाव में रहकर काम करते हैं।

Sanjay Raut on Trump ceasefire claim
विज्ञापन

शिवसेना (UBT) के नेता संजय राउत एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। एक बार फिर संजय राउत ने केंद्र की मोदी सरकार और भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी हमेशा दबाव में ही काम करते हैं। मोदी हमेशा चीन, फ्रांस और राष्ट्रपति ट्रंप को लेकर चुप रहेंगे क्योंकि चुप रहना उनकी फितरत है। इस दौरान संजय राउत ने भारत-पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर पर ट्रंप के दावे को लेकर भी केंद्र सरकार से सवाल किया है।

Advertisment

कौन गया था ट्रंप से मदद मांगने?

संजय राउत ने कहा कि ट्रंप बार-बार कह रहे हैं कि उनकी वजह से भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर हुआ है। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने मदद करने की कोशिश की है। संजय राउत ने कहा कि वह जानना चाहते हैं कि ट्रंप से मदद मांगी किसने? उनके पास मदद मांगने कौन गया था? मोदी गए थे… या जयशंकर गए थे? या फिर रक्षा मंत्री गए थे? उन्होंने ट्रंप के एप्पल को दिए आदेश को लेकर कहा कि ट्रंप ने एप्पल को हिंदुस्तान में अपनी न लगाने का आदेश दिया है, लेकिन क्यों?

पहलगाम हमले के भारतीय जवाब पर क्या बोले संजय राउत?

इस दौरान पहलगाम आतंकी हमले और उसके खिलाफ भारत के जवाब पर बात करते हुए केंद्र सरकार से कहा कि उन्होंने धर्म पूछकर मारा था, आप धर्म देखकर मारिए। घुसो पाकिस्तान में, आप अंदर क्यों नहीं घुसे, पीछे क्यों हट गए? इस दौरान उन्होंने अपनी किताब के बारे में बताया, जिसका विमोचन जुलाई में राहुल गांधी के हाथों होगा। उनकी यह किताब मराठी और अंग्रेजी भाषा में प्रकाशित होने वाली है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ