शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) के नेता संजय निरुपम ने महाविकास अघाड़ी (MVA) पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार को एक रिपोर्ट बनानी चाहिए। वक्फ बोर्ड के पास 90 हजार एकड़ से ज्यादा जमीन है, यह सबको पता होना चाहिए। कांग्रेस वालों ने इन जमीनों पर अवैध कब्जा कर रखा है, इस बात को उजागर करना चाहिए। बिजनेस करने वाले मौलाना ने भी कब्जा कर रखा है, उसकी जांच होनी चाहिए।
शिंदे गुट के नेता संजय निरुपम ने उद्धव ठाकरे गुट पर कहा कि शिवसेना (UBT) ने वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ अपनी भूमिका रखी। राज्यसभा में यूबीटी के लोग तिलमिला गए। संजय राउत ने नीचे स्तर पर जाकर प्रफुल्ल पटेल को दलाल और दाऊद का आदमी बताया। उन्होंने कहा कि सच तो यह है कि वक्फ के बाद उद्धव की पार्टी और संजय राउत की पोल खुल गई। मुझे लगता है कि अब संजय राउत को इस बात का अहसास हो गया है कि उन्होंने गलत भूमिका ले ली है। चंद मुस्लिम वोटों के लिए समझौता किया है। क्या मुस्लिम संगठन से पैसा मिल रहा है, जिसके लिए उन्होंने यह किया।
यह भी पढ़ें : वक्फ संशोधन कानून आते ही एक्शन मोड में फडणवीस सरकार, मराठवाड़ा में 60% अतिक्रमण पर चलेगा बुलडोजर
हिंदू त्योहार पर अलर्ट रखना शर्मनाक : संजय निरुपम
उन्होंने आगे कहा कि पश्चिम बंगाल में रामनवमी के अवसर पर हो रही राजनीति से पूरे देश में अलर्ट है। यह बहुत ही शर्म की बात है। जब पूरे देश का हिंदू श्रीराम का जन्म मनाएगा तो कुछ जिहादी प्रवृति के लोग जानबूझकर माहौल खराब करते हैं, इसलिए सरकार को अलर्ट जारी करना पड़ा। हिंदू त्योहार पर अलर्ट रखना शर्मनाक है, दुर्भाग्यपूर्ण है, हिंदुस्तान में हिंदुओं को अपनी शोभायात्रा निकालने के लिए कोर्ट जाना पड़ता है।
महाराष्ट्र के ममता बनर्जी हो गए उद्धव ठाकरे : निरुपम
संजय निरुपम ने आगे कहा कि सेकुलर लोगों के चलते पश्चिम बंगाल की राजनीति चलती है, वहां हिंदुओं को प्रताड़ित किया जा रहा है। उद्धव ठाकरे भी ममता बनर्जी के नक्शे कदम पर चल रहे हैं, वे महाराष्ट्र के ममता बनर्जी हो गए हैं। मुस्लिमों के नए मसीहा बन गए हैं, मुस्लिम हृदय सम्राट बन गए हैं।
यह भी पढ़ें : असदुद्दीन औवेसी ने वक्फ बिल को सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, बताया असंवैधानिक
संबंधित खबरें
मुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
7 hrs agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
8 hrs agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
8 hrs agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
1 day agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
2 days agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
3 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
3 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines