Sanjay Kapur Property Dispute: बिजनेसमैन संजय कपूर की मौत के बाद उनकी 30000 करोड़ की कंपनी में हिस्सेदारी और बंटवारे को लेकर विवाद छिड़ा है। मामले में संजय कपूर की मां रानी कपूर और तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव आमने-सामने हैं। विवाद में तीसरा पक्ष संजय कपूर की कंपनी सोना BLW प्रिसिजन फोर्जिंग्स लिमिटेड (सोना कॉमस्टार) है, लेकिन विवाद में संजय कपूर की दूसरी पत्नी बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर और उनके बच्चों की क्या स्थिति है। आइए जानते हैं…
यह भी पढ़ें:Sanjay Kapur ने निधन से चंद घंटे पहले शेयर किया था पोस्ट, Ahmedabad Plane Crash पर कही थी ये बात
ये है करिश्मा कपूर और बच्चों की स्थिति
करिश्मा कपूर और उनके बच्चे 30000 करोड़ की कंपनी के बंटवारे को लेकर छिड़े विवाद से बाहर हैं। करिश्मा और उनके दोनों बच्चे (समायरा और कियान) संजय कपूर के अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे, लेकिन संजय कपूर की संपत्ति के विवाद में उनकी सक्रिय भूमिका नहीं दिखी है। विवाद पर करिश्मा कपूर की प्रतिक्रिया भी नहीं आई है।
करिश्मा को हिस्सा मिलने की संभावना नहीं
करिश्मा कपूर, संजय कपूर की दूसरी पत्नी हैं और दोनों के 2 बच्चे हैं, लेकिन करिश्मा कपूर और उनके दोनों बच्चों को संजय कपूर की प्रॉपर्टी में हिस्सा मिलने की संभावना नहीं है, क्योंकि साल 2016 में जब संजय और करिश्मा का तलाक हुआ था, तब सेटलमेंट हो चुका था। संजय ने करिश्मा को 70 करोड़ रुपये और एक घर दिया था। बच्चों के लिए 14-14 करोड़ रुपये के बॉन्ड भरे थे। संजय दोनों बच्चों के लिए 10 लाख रुपये मासिक भत्ता भी दे रहे थे।
यह भी पढ़ें:Sanjay Kapur की वाइफ Priya Sachdev कौन? 2023 के बाद से सोशल मीडिया से हैं गायब
कितनी है संजय कपूर की प्रॉपर्टी?
फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार, संजय कपूर की कुल प्रॉपर्टी 10300 करोड़ रुपये (1.2 बिलियन डॉलर) से 13000 करोड़ रुपये है, जबकि सोना कॉमस्टार का बाजार मूल्य 31000 करोड़ रुपये आंका गया।
संजय कपूर के परिवार में कौन-कौन?
संजय कूपर की पहली शादी वर्ष 1996 में फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी से हुई थी, जो साल 2000 तक चली। संजय की दूसरी शादी बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर से हुई थी, जिससे उनके 2 बच्चे समायरा और किया हैं। संजय ने तीसरी शादी प्रिया सचदेव से की थी। दोनों का एक बेटा अजारियस और गोदी ली हुई बेटी सफीरा है। संजय की मां का नाम रानी कपूर है, 2 बहनें मंधीरा कपूर स्मिथ और सुपरना कपूर मोटवानी हैं।
यह भी पढ़ें:Karisma Kapoor के एक्स हसबैंड Sanjay Kapur कौन थे, जिनके निधन से इंडस्ट्री में मातम
क्या है 30000 करोड़ का विवाद?
संजय कपूर की सोना कॉमस्टार की मार्केट वैल्यू 30000 करोड़ है। इसे लेकर रानी कपूर और प्रिया सचदेव के बीच शेयरहोल्डिंग का विवाद चल रहा है। रानी कपूर ने दस्तावेजों पर जबरन हस्ताक्षर करवाने और संजय की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में होने को आरोप लगाए है। रानी कपूर ने सेबी से मामले की जांच कराने की मांग की है, जबकि कंपनी ने रानी कपूर के शेयरहोल्डर होने से इनकार किया है। ऐसे में प्रिया सचदेव को प्रॉपर्टी का मैनेजमेंट मिलने की संभावना है, लेकिन कानूनी लड़ाई ने मामले को जटिल बना दिया है।
क्या कहती हैं रानी कपूर?
रानी कपूर ने कंपनी सोना कॉमस्टार का शेयरहोल्डर होने का दावा किया है। रानी कपूर ने आरोप लगाया कि संजय की मौत के बाद जब वे शोकाकुल थीं तो उनको बताए और समझाए बिना कई दस्तावेजों पर साइन करवाए गए थे। उन्हें दस्तावेजों को पढ़ने का मौका नहीं दिया गया। बेटे की मौत के बाद उनकी मनोस्थिति का फायदा उठाकर उनसे साइन करवाए गए थे।
रानी कपूर ने कंपनी की एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) से पहले 24 जुलाई 2025 को कंपनी के बोर्ड और सेबी को लेटर लिखकर दावा किया कि वे कंपनी की शेयरहोल्डर हैं। उन्होंने अपने पति सुरिंदर कपूर की साल 2015 में बनी वसीयत का हवाला भी लेटर में दिया। रानी कपूर ने AGM को 15 दिन के लिए टालने की मांग की, लेकिन कंपनी ने मांग ठुकरा दी।
यह भी पढ़ें:Sunjay Kapur Death: करिश्मा के एक्स पति की मौत पर मां रानी कपूर ने उठाए सवाल, कहा-घटना सामान्य नहीं
क्या कहती है कंपनी?
सोना कॉमस्टार ने मामले में स्पष्टीकरण देते हुए सेबी को कहा है कि रानी कपूर साल 2019 से न तो कंपनी की शेयरहोल्डर हैं और न ही डायरेक्टर हैं। कंपनी ने प्रिया सचदेव कपूर को नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नियुक्त किया है, जो नियमों के अनुसार की गई। रानी कपूर ने प्रिया सचदेव की नियुक्ति पर आपत्ति जताई और परिवार की विरासत पर कब्जा करने की कोशिश बताया। कंपनी ने यह भी कहा है कि संजय की मौत के बाद रानी कपूर से कोई दस्तावेज साइन नहीं कराए गए।
संबंधित खबरें
महाराष्ट्र: दुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, 7 की मौत, 19 घायल
7 hrs agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
16 hrs agoमहाराष्ट्र के रायगढ़ में दर्दनाक हादसा, पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
20 hrs ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स पर भड़के FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे
1 day ago'पहले बेंगलुरु में हाथ-पैर तोड़ने की थी साजिश', केतन अग्रवाल मर्डर में पुलिस चार्जशीट से चौंकाने वाले खुलासे
2 days agoमौत के 4 साल बाद क्लिनिक के फ्रीजर में रखी बुजुर्ग की लाश, परिवार को थी जिंदा होने की उम्मीद
2 days agoडोसे के अंदर मिला चूहा तो उल्टी करने लगा ग्राहक, तुकाराम मुंढे की टीम ने बंद कराया होटल
2 days agoएंटीलिया बम कांड में सचिन वाझे को जमानत, मुंबई समेत पांच जिलों में एंट्री पर रोक
2 days agoमौत से पहले केतन अग्रवाल ने बनवाया था सिया गोयल के नाम का टैटू, मंगेतर को देना चाहता था सरप्राइज
2 days agoMPSC Exam Postponed 2026: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने स्थगित कीं 3 बड़ी परीक्षाएं, जानिए नई तारीखें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines