---विज्ञापन---

Sanjay Kapur ने निधन से चंद घंटे पहले शेयर किया था पोस्ट, Ahmedabad Plane Crash पर कही थी ये बात

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर का निधन हो गया है। संजय कपूर पोलो खेल रहे थे और अचानक उन्हें हार्ट अटैक आ गया और उनकी जान चली गई।

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन हो गया है। 12 जून को पोलो खेलते समय संजय को अचानक हार्ट अटैक और उनकी जान चली गई। संजय कपूर ने अपनी मौत से चंद घंटे पहले अहमदाबाद विमान क्रैश पर एक पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट में संजय ने दुख जताते हुए अपने दिल की बात लिखी थी। आइए जानते हैं कि संजय ने अपने पोस्ट में क्या कहा था?

संजय कपूर के पोस्ट में क्या?

संजय कपूर ने 12 जून को शाम 5:11 मिनट पर अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट में संजय ने गुजरात के अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर दुख जताते हुए लिखा था कि अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना की दुखद खबर। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं सभी पीड़ित परिवारों के साथ हैं। ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में शक्ति प्रदान करें। #विमान दुर्घटना।

---विज्ञापन---

लोगों के लिए मांगी थी दुआ

संजय ने कुछ घंटों पहले उन लोगों के लिए दुआ मांगी थी, जो लोग इस वक्त बुरे दर्द से गुजर रहे हैं, लेकिन कौन जानता है कि जो लोगों के लिए दुआ कर रहा है, वो खुद भी चंद घंटों बाद ही हमेशा के लिए इस दुनिया को छोड़कर चला जाएगा। संजय कपूर के अचानक हुए निधन से फैंस और उनके चाहने वाले बेहद दुखी हैं और उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

यूजर्स ने यूं किया रिएक्ट

संजय कपूर के इस पोस्ट पर यूजर्स ने भी रिएक्ट किया है। एक यूजर ने संजय के पोस्ट पर लिखा कि ओम शांति। दूसरे यूजर ने कहा कि इस समय जिंदगी का कोई भरोसा नहीं। तीसरे यूजर ने लिखा कि अभी भी भरोसा नहीं हो रहा है कि आप चले गए। एक और यूजर ने लिखा कि रेस्ट इन पीस। एक अन्य यूजर ने कहा कि आज का दिन तो सच में बहुत ही बुरा है। इस तरह सभी संजय के निधन पर दुख जाहिर कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Karisma Kapoor के एक्स हसबैंड Sanjay Kapur कौन थे, जिनके निधन से इंडस्ट्री में मातम

First published on: Jun 13, 2025 01:30 AM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola