Mumbai Police Arrested 3 People For Outraging Religious Sentiments On Day Of Ram Mandir Pran Pratishtha: अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इसे लेकर पूरे देश में उत्सव जैसा माहौल रहा, वहीं महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में कुछ शरारती तत्वों ने माहौल खराब करने की कोशिश की। धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के चार मामले सामने आए, जिसमें कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। ये सभी घटनाएं सोमवार को दर्ज की गई।
भगवान राम के झंडे का अपमान
पुलिस ने मंगलवार को बताया कि पहली घटना वकोला इलाके में हुई, जहां पिंपलेश्वर मंदिर में प्रार्थना के दौरान भगवान राम के झंडे का अपमान करने के आरोप में 27 वर्षीय सऊद कुरैशी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 295,504 और 506 के तहत मामला दर्ज किया है।
मोबाइल पर लगाए भड़काऊ स्टेटस
दूसरे मामले में, गोवंडी पुलिस ने 23 वर्षीय पृथ्वीराज जोगदंड को गिरफ्तार किया है, जो महाराष्ट्र के लातूर जिले का रहने वाला है। जोगदंड ने अपने मोबाइल पर भड़काऊ स्टेटस लगाया था, जिसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 153 (ए) और 295 (ए) के तहत मामला दर्ज किया है।
सोसायटी के गेट से हटाया झंडा
तीसरे मामले में, भोईवाड़ा पुलिस ने मुफीज अहमद नाम के 55 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिस पर सोसायटी के गेट से भगवान राम की तस्वीर वाला झंडा हटाने का आरोप है। मुफीज के द्वारा झंडा हटाने के बाद समाज में तनाव फैल गया। आरोपी के खिलाफ धारा 153 (ए), 295 (ए), 505(2) और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें: घर बैठे देखें राम मंदिर और करें रामलला के दर्शन, PM मोदी का वीडियो X हैंडल पर वायरल
रैली कर रहे लोगों को दी धमकी
चौथे मामले में, मुंबई के वीपी रोड इलाके में अज्ञात लोगों ने इस्लामपुर में बाइक रैली निकाल रहे राम भक्तों को धमकी दी। उन्होंने भक्तों को इलाके में प्रवेश न करने की चेतावनी दी और ऐसा न करने पर हिंसा की धमकी भी दी। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 506 (2), 341, 298, 504 और 34 के तहत मामला दर्ज किया है।
यह भी पढ़ें: 2.5 अरब साल पुरानी, कोई जोड़ नहीं…Ram Lalla की मूर्ति बनाने को Arun Yogiraj ने कृष्ण शिला ही क्यों चुनी?
संबंधित खबरें
मुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
17 hrs ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
1 day agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
2 days agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
2 days agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
3 days agoडिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
3 days ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
3 days agoNMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
5 days ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
6 days ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines