Pune Road Accident Update : महाराष्ट्र के पुणे में तेज रफ्तार लग्जरी कार ने एक बाइक में जोरदार टक्कर मार दी थी, जिसमें दो की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने कार चलाने वाले नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया। अब किशोर न्याय बोर्ड ने सशर्त नाबालिग किशोर को जमानत दे दी। उसे निबंध लिखने और ट्रैफिक पुलिस के साथ काम करने की शर्त पर जमानत मिल गई।
पुलिस ने जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में किया था पेश
पुलिस ने पुणे सड़क हादसे में गिरफ्तार नाबालिग किशोर को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में पेश किया, जहां आरोपी के वकील प्रशांत पाटिल ने अपनी दलील पेश करते हुए कहा कि 17 वर्षीय लड़के को कुछ शर्तों पर जमानत मिल सकती है। इसके बाद किशोर न्याय बोर्ड ने शर्तों के आधार पर उसे छोड़ दिया।
यह भी पढ़ें : लग्जरी कार ने बाइक को ठोका, युवक-युवती की मौत, लोगों ने नाबालिग आरोपी को पीटा, महाराष्ट्र में हादसा
जानें किन शर्तों पर किशोर को मिली जमानत
वकील प्रशांत पाटिल के अनुसार, जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड ने कहा कि किशोर को 15 दिनों के लिए यरवदा की ट्रैफिक पुलिस के साथ काम करना होगा। साथ ही हादसे पर एक निबंध लिखना होगा। शराब छोड़ने में मदद करने के लिए संबंधित डॉक्टर से इलाज कराना होगा। अदालत ने इसकी रिपोर्ट जमा करने का भी आदेश दिया है।
यह भी पढ़ें : पुणे में दर्दनाक हादसा; 8 की मौत, सीएम शिंदे ने काफिला रोक की मदद
कैसे हुआ था हादसा
पुणे के कल्याणी नगर इलाके में रविवार को बड़ा हादसा हुआ था। तेज रफ्तार पोर्श कार ने पीछे से बाइक को ठोक दिया था, जिसमें युवक और युवती की मौके पर ही मौत हो गई थी। हादसे में लग्जरी कार भी क्षतिग्रस्त हो गई थी। पोर्श कार के शीशे, हेडलाइट टूट गए थे। इस दौरान स्थानीय लोगों ने नाबालिग को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी थी।
यह भी पढ़ें : Maharashtra Accident: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भीषण एक्सीडेंट; 5 लोगों की मौत, 3 घायल
पार्टी करने जा रहा था किशोर
नाबालिग बिना ड्राइविंग लाइसेंस के ही कार चला रहा था। आधी रात को वह पार्टी करने के लिए जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसने बाइक में टक्कर मार दी। इस मामले में पुलिस ने नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
संबंधित खबरें
दोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
13 hrs agoनहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
13 hrs agoPM मोदी का पुणे को दिवाली का तोहफा, मेट्रो प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन
22 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
23 hrs agoसंजय राउत ने अमित शाह और NCP पर साधा निशाना
23 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
1 day ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
1 day ago'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
1 day agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दिवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines