Maharashtra Accident: महाराष्ट्र के मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा हुआ है। खोपोली इलाके के पास शुक्रवार सुबह एक कार की दूसरे वाहन से टक्कर हो गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, 5 लोगों में से चार की मौके पर जबकि एक की अस्पताल ले जाते समय मृत्यु हो गई। घायलों को कामोठे के MGM अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन

खोपोली थाने के एक अधिकारी ने कहा कि कार पुणे से मुंबई जा रही थी। इसी दौरान कार की टक्कर आगे चल रहे एक ट्रक से हो गई। कार में 9 लोग सवार थे। चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कार के चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण कार की ट्रक से टक्कर हो गई। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ