पुणे के प्रसिद्ध लोहगढ़ किले में 18 जून को हुई 25 वर्षीय रियल एस्टेट व्यवसायी केतन अग्रवाल की मौत कोई हादसा नहीं, बल्कि एक खौफनाक और सोची-समझी साजिश का नतीजा थी. पुलिस जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि केतन की मंगेतर सिया गोयल ने अपने बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी के साथ मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया. वारदात से ठीक एक दिन पहले, 17 जून को पुणे के एक कैफे में बैठकर इस पूरी मर्डर मिस्ट्री की स्क्रिप्ट लिखी गई थी.
यूट्यूब से रची साजिश
जांच में सामने आया है कि 17 जून को दोपहर करीब 4:35 बजे सिया और उसका बॉयफ्रेंड चेतन पुणे के एक कैफे में मिले थे. वहां करीब एक घंटे तक दोनों ने केतन को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया. पुलिस के मुताबिक, सिया ने यूट्यूब वीडियोज के जरिए लोहगढ़ किले की भौगोलिक स्थिति और वहां के सुनसान पॉइंट्स को चेतन के साथ शेयर किया था.
यह भी पढ़ें :सिया गोयल से जुड़े 5 नए चौंकाने वाले खुलासे, लोहागढ़ में ही क्यों किया केतन अग्रवाल का मर्डर? पढ़ें अबतक के अपडेट्स
इसके अगले ही दिन यानी 18 जून को सिया अपने मंगेतर केतन के साथ लोहगढ़ किले पर ट्रैकिंग के लिए गई. केतन अग्रवाल अपनी पारिवारिक रियल एस्टेट फर्म के डायरेक्टर थे. दोनों की इसी साल सगाई हुई थी और नवंबर में राजस्थान के उदयपुर में एक भव्य शादी होने वाली थी.
पुलिस को कब हुआ शक?
घटना के तुरंत बाद सिया ने पुलिस को बताया कि तेज हवाओं के बीच किले के किनारे फोटो खींचते समय केतन का पैर फिसल गया और वह गहरी खाई में गिर गए. शुरुआती तौर पर पुलिस ने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया. लेकिन केतन के मोबाइल फोन में एक भी तस्वीर न मिलना और सिया के बार-बार बदलते बयानों ने पुलिस के कान खड़े कर दिए.
सिया ने पहले कहा कि केतन फोटो लेते वक्त गिरे, लेकिन बाद में उसने बयान बदला कि आराम करते समय जब केतन ने पानी की बोतल मांगी, तब उनका पैर फिसल गया.
यह भी पढ़ें : कौन थे केतन अग्रवाल? मंगेतर सिया की साजिश से अनजान, पहली कोशिश में मौत को दे दिया था चकमा
हाथ के इशारे ने खोला राज
मामले में सबसे बड़ा मोड़ तब आया जब पुलिस ने लोहगढ़ किले के सीसीटीवी फुटेज खंगाले. फुटेज में एक संदिग्ध शख्स हुडी पहने हुए इस जोड़े के पीछे-पीछे चलता दिखाई दिया. पुलिस ने देखा कि सिया बार-बार पीछे मुड़कर उसे देख रही थी और एक जगह उसने हाथ से कोई इशारा भी किया.
तकनीकी जांच, मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स के जरिए पुलिस ने उस हुडी वाले शख्स की पहचान सिया के बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी के रूप में की.
यह भी पढ़ें : ‘केतन अग्रवाल से नहीं करनी थी शादी’, पुणे हत्याकांड की आरोपी सिया गोयल और चेतन चौधरी ने कबूल किया जुर्म
48 मिनट का वो खौफनाक खेल
कॉल रिकॉर्ड्स से खुलासा हुआ कि चेतन, केतन और सिया के पहुंचने से पहले ही किले पर पहुंच चुका था और वारदात के बाद महज 48 मिनट के भीतर वहां से निकल गया. इतने कम समय के लिए किले पर आना इस बात का सबूत था कि वह सिर्फ हत्या के मकसद से आया था.
लोकल क्राइम ब्रांच द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, फॉरेंसिक सबूत और डिजिटल डेटा के आधार पर सिया गोयल और चेतन चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है.
संबंधित खबरें
मुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
1 day ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
2 days agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
3 days agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
3 days agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
3 days agoडिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
4 days ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
4 days agoNMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
6 days ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
7 days ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines