Pune Crime Stroy: महाराष्ट्र के पुणे से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक की उसके चचेरे भाई ने हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार वह उसके पैसे नहीं लौटाने से नाराज था। पुलिस ने मृतक की पहचान कोंढवा के उंद्री चौक निवासी इमरान यासीन पाटिल (24) के रूप में की है। मामले में पुलिस ने युवक के चचेरे भाई मोहम्मद निजामुद्दीन (30) को अरेस्ट कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि 11 अक्टूबर को स्थानीय लोगों ने हड़पसर के हिंगने माला में नहर के पास शव होने की सूचना दी। मौके पर पहुंचने पर कार्डबाॅक्स से युवक की लाश बरामद हुई। इसके बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भिजवाया। जांच में सामने आया कि शव इमरान यामीन पाटिल का था, जो वाटर फिल्टर मैकेनिक के तौर पर काम करता था।
ये है पूरा मामला
मृतक के चचेरे भाई आसिफ की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और जांच में जुट गई। जांच में सामने आया कि पैसे के लेनदेन के चलते मोहम्मद निजामुद्दीन ने यासीन पाटिल की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या के आरोप में आरोपी को अरेस्ट कर लिया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि मृतक ने उससे एक लाख रुपये उधार लिए थे, लेकिन उसने पैसे नहीं लौटाए। इस बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। पैसे नहीं देने पर मोहम्मद ने गुस्से में आकर इमरान का सिर दीवार से टकरा दिया और गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।
ये भी पढ़ेंः गौशाला में लेटने से सही होगा कैंसर, सफाई से नॉर्मल रहेगा ब्लड प्रेशर… योगी के मंत्री का चौंकाने वाला बयान
ऐसे शव को लगाया ठिकाने
पुलिस ने बताया कि आरोपी ने सबूत मिटाने के लिए इमरान के शव को कार्डबोर्ड बाॅक्स में पैक किया। उसे प्लास्टिक टेप से लपेटा और बाॅक्स को हिंगने माला नहर के पास फेंक दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी मोहम्मद पानी के फिल्टर लगाने का काम करता है।
ये भी पढ़ेंः फ्लाइट में बम की धमकी से हड़कंप; मंबई से न्यूयॉर्क के लिए उड़ा था Air India का विमान
संबंधित खबरें
120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
10 hrs agoNMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
2 days ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
3 days ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
4 days agoधारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया उद्घाटन
5 days ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग...', CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP का आरोप
5 days agoदुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन के साथ भिड़ा ट्रक, 7 की मौत
5 days agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई, अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट
6 days agoमहाराष्ट्र: रायगढ़ में पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
6 days ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर सेलेब्स पर भड़के तुकाराम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines