गौशाला में लेटने से सही होगा कैंसर, सफाई से नॉर्मल रहेगा ब्लड प्रेशर... योगी के मंत्री का चौंकाने वाला बयान

UP Minister on Cowshed can Cure Cancer: उत्तर प्रदेश के सियासी गलियारों से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। सीएम योगी के मंत्री संजय सिंह गंगवार ने गायों को कैंसर और ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों का इलाज बताया है।

Santosh Singh Gangwar on Cows

UP Minister on Cowshed can Cure Cancer: कैंसर और ब्लड प्रेशर को गंभीर बीमारियों में से एक माना जाता है। जहां कैंसर का इलाज अभी तक नहीं मिल पाया है, तो वहीं खराब लाइफस्टाइल के चलते कई लोगों का ब्लड प्रेशर हाई और लो होता रहता है। ब्लड प्रेशर की बीमारी कई बार हार्ट अटैक का भी कारण बन जाती है। हालांकि कैंसर और ब्लड प्रेशर से निजात पाने के लिए योगी के मंत्री ने अजीबो-गरीब नुस्खा बताया है। उनका कहना है कि गौशाला में लेटने और गौशाला की सफाई करने से कैंसर और ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों को हराया जा सकता है। यूपी के मंत्री का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

ब्लड प्रेशर और मच्छरों का इलाज

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री संजय सिंह गंगवार रविवार को एक गौशाला का उद्घाटन करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि ब्लड प्रेशर के मरीजों को हर रोज दिन में 2 बार गाय की पीठ पर हाथ फेरना चाहिए। लगातार 10 दिन तक ऐसा करने पर उनकी दवाई की खुराक 20 mg से घटकर 10 mg हो जाएगी। वहीं गाय के गोबर से बने उपले जला कर मच्छरों से छुटकारा पाया जा सकता है।

विज्ञापन

कैंसर से मिलेगी निजात

यूपी के नौगांवा पकड़िया में कान्हा गौशाला का उद्घाटन करने के बाद संजय सिंह गंगवार ने गाय से जुड़े फायदों पर भी बात की। उन्होंने कहा कि अगर कोई कैंसर का मरीज गौशाला में लेटना शुरू कर दे और गौशाला की रोज सफाई करे, तो उसे कैंसर से निजात मिल सकती है। गाय किसी न किसी रूप में हमें कई बीमारियों से दूर रखने में मदद करती है।

विज्ञापन

मुस्लिमों से की अपील

संजय सिंह गंगवार ने मुस्लिमों से भी ईद के दिन गौशाला जाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि ईद की सेवईं गाय के दूध में बननी चाहिए। खेतों में चरने वाले आवारा पशुओं का जिक्र करते हुए संजय सिंह ने कहा कि लोगों ने गायों का सम्मान करना कम कर दिया है, जिससे यह समस्या खड़ी हुई है। जब हम अपनी मां की सेवा नहीं करेंगे, तो मां कहीं न कहीं हमें नुकसान पहुंचाएंगी।

विज्ञापन

बसपा से बीजेपी में हुए थे शामिल

बता दें कि संजय सिंह गंगावर ने 2012 में मायावती की बहुजन समाजवादी पार्टी (बसपा) के टिकट पर चुनाव लड़ा था। हालांकि 2017 में उन्होंने बीजेपी का हाथ थाम लिया। 2017 के चुनाव में उन्होंने पीलीभीत से चुनाव जीता। 2022 विधानसभा चुनाव में भी संजय सिंह इसी सीट से जीत कर यूपी विधानसभा पहुंचे और उन्हें योगी सरकार में मंत्री बना दिया गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ