फ्लाइट में बम की धमकी से हड़कंप; मुंबई से न्यूयॉर्क के लिए उड़ा था Air India का विमान

Flight Bomb Threat News: मुंबई एयरपोर्ट से न्यूयॉर्क के लिए फ्लाइट उड़ी ही थी कि विमान के अंदर बम होने की धमकी मिल गई। आनन फानन में फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराकर चैकिंग की गई। दिल्ली में इंदिरा गांधी एयरपोर्ट इस समय हाई अलर्ट पर है।

Air India Flight Bomb Threat

एयर इंडिया के विमान ने सुबह ही उड़ान भरी थी।

Air India Flight Bomb Threat: एयर इंडिया की फ्लाइट में बम होने की धमकी से हड़कंप मचा हुआ है। आनन फानन में फ्लाइट को दिल्ली डायवर्ट करके इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। फ्लाइट ने मुंबई एयरपोर्ट से न्यूयॉर्क जाने के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन अब विमान दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर खड़ा है। धमकी मिलते ही क्रू को अलर्ट करके विमान दिल्ली में उतारा गया। पैसेंजरों को रेस्क्यू कर लिया गया और विमान का कोना-कोना खंगाला गया। पैसेंजरों के साथ-साथ उनके सामान की चैकिंग भी की गई। एयरपोर्ट स्टाफ के साथ-साथ दिल्ली पुलिस भी हाई अलर्ट पर है। वहीं एयरलाइन ने लोगों से अपील की है कि वे सहयोग करें और किसी तरह असत्य जानकारी न फैलाएं। सभी पैसेंजर्स और क्रू मेंबर्स सुरक्षित हैं। मामले की गहराई से जांच की जाएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

इंडिगो की फ्लाइट में बम की धमकी मिली थी

बता दें कि बीते दिन इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट में भी बम होने की धमकी मिली थी। इस फ्लाइट ने चेन्नई के लिए उड़ान भरी थी और इसमें करीब 169 पैसेंजर्स सवार थे। इन पैसेंजरों में देश के एक मंत्री और हाईकोर्ट के जज भी थे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस विमान में बम होने की सूचना एयरपोर्ट स्टाफ को एक लेटर के जरिए मिली थी। धमकी मिलते ही फ्लाइट की वापसी डिले कराई गई। पैसेंजरों और उनके सामान की चैकिंग की गई। बम और डॉग स्कवाड के साथ विमान का कोना-कोना खंगाला गया, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। जांच से संतुष्ट होने के बाद ही विमान को शाम 6 बजे चेन्नई से टेकऑफ होने दिया गया। इंडिगो एयरलाइन के चेन्नई के पीलामेडू पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत देकर केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन

2 घंटे में हवा में अटकी रही 150 लोगों की जान

बता दें कि शनिवार को एयर इंडिया एक्सप्रेस की शारजाह जा रही फ्लाइट IX613 में टेक्निकल फॉल्ट आ गया था। इस वजह से विमान करीब 2 घंटे तक हवा में ही मंडराता रहा। इस फ्लाइट ने त्रिची से उड़ान भरी थी और दुबई के शारजाह में लैंड होना था। इसमें करीब 150 पैसेंजर्स थे। इस दौरान जहां पैसेंजरों की जान हलक में अटकी रही। वहीं मैदान पर एयरलाइन मैनेजमेंट, अधिकारियों, एयरपोर्ट अथॉरिटी और पुलिस के हाथ-पैर फूले रहे। DGCA तक मामला पहुंचा और फ्लाइट को लैंड कराने के आदेश मिले। एहतियात बरतते हुए तिरुचिरापल्ली हवाई अड्डे पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई तो सभी की सांस में सांस आई। इमरजेंसी गेट से पैसेंजरों को रेस्क्यू किया गया। इस दौरान एयरपोर्ट रनवे पर एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और पुलिस हाई अलर्ट मोड पर रही।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ