हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

इंद्रायणी नदी में पर्यटकों के बहने का Live Video आया सामने, पुणे में गिरा जर्जर पुल

Pune Bridge Collapse Live Video : महाराष्ट्र के पुणे में इंद्रायणी नदी पर बना एक पुराना और जर्जर पुल ढह गया। इस घटना के दौरान का एक लाइव वीडियो सामने आया है, जिसमें लोग नदी में बहते हुए नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
पुणे में ढहा पुल।

Pune Bridge Collapse Live Video : महाराष्ट्र के पुणे में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। मावल तहसील के तलेगांव इलाके से सटे कुंडमाला में एक पुराना लोहे का पुल ढग गया। इंद्रायणी नदी पर यह पुल स्थित था। पानी के तेज बहाव ने पुल को बहा ले गया। इस हादसे का एक लाइव वीडियो भी सामने आया है।

पुलिस के अनुसार, पुणे के कुंदमाला गांव में इंद्रायणी नदी पर पुल ढहने से दो लोगों की मौत हो गई है और बचाए गए 5 से 7 लोगों को अस्पताल भेजा गया है। इसे लेकर जोन 2 के डीसीपी विशाल गायकवाड़ ने कहा कि यह एक पुराना जर्जर लोहे का पुल था, जो शाम 4 बजे के आसपास ढह गया। बचाव अभियान के लिए एनडीआरएफ और स्थानीय पुलिस को तैनात किया गया है।

यह भी पढ़ें : ‘2 की मौत, 32 पर्टयक घायल, 6 का रेस्क्यू’, पुणे पुल हादसे पर CM देवेंद्र फडणवीस का पहला बयान

विज्ञापन

क्या बोले देवेंद्र फडणवीस?

पुणे जिले के कुंदमाला गांव के पास इंद्रायणी नदी पर पुल ढहने के बाद सीएम देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को पुष्टि की कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और स्थानीय अधिकारी राहत और बचाव अभियान चला रहे हैं। मावल में पुल गिरने की घटना हुई है। मैंने डिविजनल कमिश्नर, तहसीलदार और पुलिस कमिश्नर से बात की है। कुछ लोग फंसे भी हैं।

हादसे का Live Video आया सामने

अधिकारियों के अनुसार, एनडीआरएफ, अग्निशमन विभाग और पुलिस की ओर से राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। पुल के ढहने के बाद मलबे में 10 से 15 लोग फंसे हो सकते हैं। भारी बारिश के कारण जलस्तर बढ़ गया था। सोशल मीडिया पर लाइव वीडियो में लोग नदी में बहते दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : पुणे में इंद्रायणी नदी पर पुल ढहा, 20-25 पर्यटक बहे, सामने आए ये Video

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola