---विज्ञापन---

पुणे में इंद्रायणी नदी पर पुल ढहा, 5 की मौत, 20-25 पर्यटक बहे, सामने आए ये Video

Pune Indrayani River Bridge Collapsed : महाराष्ट्र के पुणे जिले में इंद्रायणी नदी पर बना पुल का आधा हिस्सा गिर गया, जिससे 20-25 पर्यटक बह गए। घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। इसे लेकर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

---विज्ञापन---

Pune Indrayani River Bridge Collapsed : महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक बड़ा हादसा हो गया, जहां इंद्रायणी नदी पर पुल ढह गया। जब ब्रिज गिरा, तब उसपर कई लोग मौजूद थे। इस हादसे में 20-25 पर्यटकों के बहने और 5 लोगों के मरने की खबर सामने आ रही है। इसे लेकर वीडियो भी सामने आए हैं।

पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस स्टेशन के अंतर्गत कुंदामाला गांव के पास इंद्रायणी नदी पर एक पुल ढह गया। पुल गिरने से कुछ पर्यटक डूब गए हैं। बताया जा रहा है कि यह घटना दोपहर करीब साढ़े तीन बजे की है। पुलिस और रेस्क्यू की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई हैं।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

20-25 पर्यटक नदी में डूबे

पिंपरी-चिंचवड़ आयुक्तालय की तलेगांव दाभाड़े पुलिस मौके पर पहुंच गई है। कुंडमाला को पार करने के लिए यह पुल बना है। इसके जरिए लोग इस पार से उस पार जाते थे। रविवार होने के कारण बड़ी संख्या में पर्यटक वहां मौजूद थे। कुछ लोग पुल पर खड़े थे। कितने लोग डूबे हैं, यह अभी स्पष्ट नहीं है? प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, लगभग 20 से 25 लोग डूबे हैं।

जर्जर स्थित में था पुल

बताया जा रहा है यह पुल जर्जर स्थिति में था। पुल पर कुछ लोग बाइक आए थे। ओवरवेट होने की वजह से पुल का हिस्सा गिरा गया। घटनास्थल पर मौके पर 10 से 12 एम्बुलेंस मौजूद है। रेस्क्यू टीम की ओर से राहत और बचाव का कार्य किया जा रहा है।

---विज्ञापन---

First published on: Jun 15, 2025 04:22 PM

End of Article
---विज्ञापन---
Sponsored Links by Taboola