'2 की मौत, 32 पर्टयक घायल, 6 का रेस्क्यू', पुणे पुल हादसे पर CM देवेंद्र फडणवीस का पहला बयान

CM Devendra Fadnavis First Statement On Pune Bridge Collapse : पुणे के तलेगांव इलाके में बड़ा हादसा हो गया, जहां कुंडमाल के पास स्थित इंद्रायणी नदी पर पुल ढह गया। इसे लेकर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि नदी में कुछ लोग फंसे हुए हैं।

CM Devendra Fadnavis

पुणे पुल हादसे पर क्या बोले सीएम देवेंद्र फडणवीस?

CM Devendra Fadnavis First Statement On Pune Bridge Collapse : पुणे के तलेगांव इलाके के कुंडमाल के पास स्थित इंद्रायणी नदी पर बना एक पुराना पुल ढह गया। बारिश और तेज बहाव के कारण यह हादसा हो गया, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई और 20-25 पर्यटक नदी में बह गए। पुणे पुल हादसे पर सीएम देवेंद्र फडणवीस का पहला बयान सामने आया है।

विज्ञापन

इंद्रायणी नदी पर पुल ढहने पर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि मावल में पुल ढहने की घटना हुई है। उन्होंने खुद ही डिविजनल कमिश्नर, तहसीलदार और पुलिस कमिश्नर से बात की है। कुछ लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है और कुछ लोग फंसे भी हैं। एनडीआरएफ की टीम वहां पहुंच रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

सीएम ने 2 लोगों की मौत की पुष्टि की

उन्होंने कहा कि संभव है कि पुल ढहने की वजह से कुछ लोग बह गए हों। सीएम देवेंद्र फडणवीस ने दो लोगों के मरने की पुष्टि की है। अभी प्रशासन लोगों को राहत पहुंचाने की पूरी कोशिश कर रहा है। रेस्क्यू टीम ने 6 लोगों को बचा लिया है। इस हादसे में 32 पर्यटक घायल हो गए हैं।

पुल हादसे पर क्या बोले डिप्टी सीएम?

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार ने कहा कि कुंदामाला-मावल पुल दुर्घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। स्थानीय नागरिक और प्रशासन तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू करें। दुर्घटना के कारणों की जांच के बाद में होगी और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पुलिस आयुक्त विनय के चौबे भी घटनास्थल पर पहुंच गए और मौके का दौरा कर रहे हैं।

विज्ञापन

प्रशासन की लापरवाही का नतीजा है यह हादसा : शिवसेना (UBT) 

शिवसेना (UBT) के प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहा कि पुणे की इंद्रायणी नदी पर बने पुल के गिर जाने से कई लोग बह गए हैं। ये प्रशासन की लापरवाही का नतीजा है। वे मांग करेंगे कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ