करीब तीन महीने पहले बंद हुआ था पुल, टूटने से बह गए लोग, वीडियो आए सामने

पुणे में इंद्रायणी नदी पर बना पुराना पुल टूटने से बड़ा हादसा हुआ है। पुल दो महीने पहले ही बंद किया गया था, लेकिन बारिश के बाद लोग पुल पर इकट्ठा हो गए। अचानक पुल गिरने से कई लोग नदी में बह गए, जबकि कुछ मलबे में दब गए हैं। राहत कार्य जारी है।

Pune bridge collapse

पुणे में टूटा ब्रिज (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

विज्ञापन

महाराष्ट्र के पुणे में इंद्रायणी नदी पर बने पुल के टूटने से कई लोग बह गए हैं। पुल को 2 महीने पहले ही बंद कर दिया गया था। बताया जा रहा है कि यह पुल कई दशक पुराना था और जर्जर स्थिति के कारण ही इसे बंद किया गया था। बारिश के बाद जब मौसम सुहावना हुआ तो बड़ी संख्या में लोग पुल पर एकत्रित हो गए थे, इसके बाद हादसा हो गया।

कई लोग नदी में गिरे और बह गए। कुछ लोग पुल गिरने के बाद मलबे में दब गए हैं, जिन्हें बचाने की कोशिश की जा रही है। यह हादसा रविवार दोपहर के समय हुआ, जब छुट्टी की वजह से बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचे थे। दशकों पुराना और कमजोर हो चुका यह पुल तालेगांव दाभाड़े के पास सुंदर कुंड माला क्षेत्र में घूमने आए पर्यटकों के वजन के कारण ढह गया।

Advertisment

शुरूआती जानकारी के अनुसार, पिछले दो दिनों में भारी बारिश के कारण नदी का जलस्तर और बहाव तेज हो गया था। इससे बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंच गए थे।

घटना के बाद स्थानीय पुलिस, आपदा प्रबन्धन और ग्रामीणों ने तुरंत बचाव अभियान शुरू कर दिया। हालांकि नदी की धारा तेज होने की वजह से रहत-बचाव कार्य में मुश्किलें आ रही हैं। कुछ लोगों को बचाया गया है लेकिन कई लोगों के तेज बहाव में बहने की आशंका है।

विज्ञापन

विज्ञापन

NCP सांसद सुप्रिया सुले ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि पुणे जिले के मावल तालुका के कुंदमाला में इंद्रायणी नदी पर बना पुल ढह गया। आशंका है कि पुल पर मौजूद कुछ नागरिक बह गए। यह घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है और मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि ये सभी नागरिक सुरक्षित रहें। मैंने इस घटना के बारे में पुणे के जिला कलेक्टर से बात की है और वे सभी आवश्यक सहायता भेज रहे हैं। नागरिकों से मेरा विनम्र अनुरोध है कि कृपया मानसून पर्यटन के लिए जाते समय आवश्यक सावधानी बरतें। सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ