Puja Khedkar Controversy : महाराष्ट्र की ट्रेनी आईएएस ऑफिसर पूजा खेडकर की मुश्किलें कम होने का नाम ले रही हैं। उनके खिलाफ एक और बड़ा एक्शन लिया गया। उन्हें महाराष्ट्र कैडर से रिलीव कर दिया गया है। आईएएस ट्रेनिंग एडेकमी ने पूजा खेडकर को तुरंत वापस बुलाया है। इसे लेकर एकेडमी ने महाराष्ट्र सरकार को पत्र भी लिया है।
पहले ऑडी विवाद में घिरीं पूजा खेडकर
पिछले कुछ महीनों से महाराष्ट्र कैडर की ट्रेनी आईएएस ऑफिसर पूजा खेडकर विवादों में घिरती नजर आ रही हैं। ऑडी में लाल-नीली बत्ती लगाने और वीआईपी नंबर प्लेट की मांग की वजह से उनका ट्रांसफर पुणे से वाशिम जिले में कर दिया गया था। जब वह पुणे में तैनात थीं तो उन्होंने अलग दफ्तर की भी मांग की थी। पुणे पुलिस ने उनकी ऑडी जब्त कर ली।
यह भी पढ़ें : पूजा खेडकर को लेकर एक और बड़ा खुलासा, नाम और उम्र में भी पाई गई गड़बड़ी
पूजा के OBC-विकलांग सर्टिफिकेट पर उठे सवाल
अभी ऑडी का मामला थमा नहीं था कि पूजा खेडकर के नॉन क्रीमी ओबीसी लेयर और विकलांग सर्टिफिकेट पर सवाल उठने लगे। इस मामले में केंद्र सरकार ने एक कमेटी गठित की, जो उनके दस्तावेजों की जांच पड़ताल कर रही है। पहले से जांच का सामने कर रहीं पूजा खेडकर के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई हुई। उन्हें महाराष्ट्र से ही हटा दिया गया।
आईएएस अधिकारी का ट्रेनिंग प्रोग्राम स्थगित
इस बीच उत्तराखंड के मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री नेशनल एडमिनिस्ट्रेशन एकेडमी (LBSNAA) ने महाराष्ट्र से पूजा खेडकर का ट्रेनिंग प्रोग्राम कैंसिल कर दिया। उन्हें 23 जुलाई तक एलबीएसएनएए ज्वाइन करने का आदेश दिया गया है। इसे लेकर एलबीएसएनएए ने महाराष्ट्र सरकार को एक पत्र भेजा है, जिसमें पूजा खेडकर के संबंध में जानकारी दी गई है।
यह भी पढ़ें : ऑडी पर लाल-नीली बत्ती लगाकर घूमना पूजा खेडकर को पड़ा भारी, पुलिस ने लिया ये एक्शन
जानें LBSNAA ने अपने आदेश में क्या कहा?
IAS ट्रेनिंग एकेडमी के आदेश में कहा गया है कि पूजा खेडकर के जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया और आगे की कार्रवाई के लिए उन्हें एकेडमी बुलाने का फैसला लिया गया है। ऐसे में पूजा खेडकर को तुरंत महाराष्ट्र राज्य सरकार के जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम से मुक्त किया जाता है।
संबंधित खबरें
NDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
1 hr agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
23 hrs agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
1 day ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
1 day agoमुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
2 days agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
2 days agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
2 days agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
3 days agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
3 days ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines