इश्क, साजिश और करंट से कत्ल की कोशिश! पति बना ‘रास्ते का कांटा’ तो पत्नी ने रची मौत की खौफनाक पटकथा

पुलिस अब यह जानने में जुटी है कि हत्या की यह साजिश कितने दिनों से रची जा रही थी और क्या इसके पीछे कोई और भी शामिल था. गांव में इस घटना को लेकर भारी चर्चा है.

Yavatmal District Maharashtra
विज्ञापन

महाराष्ट्र के यवतमाल जिले से रिश्तों को झकझोर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां सात फेरों का रिश्ता ही मौत की साजिश में बदल गया. आरोप है कि पत्नी ने अपने कथित प्रेमी के साथ मिलकर पति को हमेशा के लिए रास्ते से हटाने की ऐसी खौफनाक योजना बनाई, जिसे सुनकर पुलिस भी दंग रह गई. पति को मारने के लिए कोई हथियार नहीं, बल्कि बिजली के करंट को मौत का जरिया बनाया गया. लेकिन किस्मत को कुछ और मंजूर था और आखिरी वक्त पर पति की आंख खुल गई, जिससे उसकी जान बच गई.

बिजली का झटका देकर मारने की कोशिश


यह चौंकाने वाला मामला महाराष्ट्र के यवतमाल जिले की कळंब तहसील के पांगडी गांव का है. घायल गजानन मोरे ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी पत्नी कवडी मोरे के गांव के ही विष्णू कडू आत्राम के साथ कथित अनैतिक संबंध थे. गजानन का आरोप है कि वह दोनों के रिश्ते में सबसे बड़ी बाधा बन चुके थे और इसी वजह से उन्हें खत्म करने की साजिश रची गई.

Advertisment

किसी तरह बची जान


शिकायत के मुताबिक, 3 मई की रात गांव गहरी नींद में डूबा हुआ था. घर के भीतर गजानन मोरे भी बेखबर होकर सो रहे थे. तभी रात करीब दो बजे उनकी पत्नी ने बिजली की वायर में एल्युमिनियम तार जोड़कर उन्हें करंट देने की कोशिश की. अचानक तेज झटके से गजानन की नींद खुल गई. शरीर में दौड़े करंट से वह तड़प उठे. इस दौरान उनके दोनों हाथ बुरी तरह झुलस गए. दर्द और चीख-पुकार के बीच उन्होंने किसी तरह खुद को बचाया.

पुलिस ने शुरू की जांच


घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही वडगांव जंगल पुलिस मौके पर पहुंची और घर से बिजली की वायर तथा एल्युमिनियम तार जब्त किया. पुलिस ने जब मामले की तह तक जाना शुरू किया तो रिश्तों, धोखे और हत्या की साजिश की परतें खुलती चली गईं. जांच के बाद पुलिस ने 8 मई को आरोपी पत्नी कवडी मोरे और उसके कथित प्रेमी विष्णू आत्राम को गिरफ्तार कर लिया. दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109(1) और 62(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

विज्ञापन

हत्या की साजिश नाकाम


पुलिस अब यह जानने में जुटी है कि हत्या की यह साजिश कितने दिनों से रची जा रही थी और क्या इसके पीछे कोई और भी शामिल था. गांव में इस घटना को लेकर भारी चर्चा है. लोग हैरान हैं कि जिस पत्नी ने पति के साथ जीवनभर साथ निभाने की कसमें खाईं, वही उसकी मौत की साजिश रचने के आरोप में सलाखों के पीछे पहुंच गई.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ