हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

20 साल पुराने पवनराजे निंबालकर हत्याकांड में सभी आरोपी बरी, स्पेशल CBI अदालत का बड़ा फैसला

करीब 20 साल पुराने पवनराजे निंबालकर हत्याकांड में विशेष सीबीआई अदालत ने सभी 9 आरोपियों को बरी कर दिया है. अदालत ने कहा कि सरकारी वकील आरोप साबित करने के लिए पर्याप्त सबूत पेश नहीं कर सके. इस मामले में पूर्व मंत्री पद्मसिंह पाटिल को मास्टरमाइंड बताया गया था.

विज्ञापन
Credit: News24

महाराष्ट्र के जाने-माने पवनराजे निंबालकर हत्याकांड में करीब दो दशक बाद बड़ा फैसला सामने आया है. स्पेशल सीबीआई अदालत ने इस मामले में पूर्व मंत्री पद्मसिंह पाटिल समेत सभी 9 आरोपियों को बरी कर दिया है. अदालत ने अपने फैसले में कहा कि सरकारी वकील आरोपों को साबित करने के लिए पर्याप्त और ठोस सबूत पेश करने में असफल रहे. इसके अलावा मामले में पेश किए गए माफी के गवाह की गवाही को भी अदालत ने भरोसेमंद नहीं माना. ये मामला महाराष्ट्र की राजनीति और अपराध जगत से जुड़ा सबसे चर्चित मामलों में से एक रहा है. सीबीआई ने अपनी जांच के दौरान पूर्व मंत्री पद्मसिंह पाटिल को हत्या की साजिश का मास्टरमाइंड बताया था.

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र का सियासी ड्रामा, दो सांसद पलटे और टल गई बगावत, जानें दल बदल कानून का गणित?

क्या है मामला?

पवनराजे निंबालकर उस समय कांग्रेस के प्रभावशाली नेता माने जाते थे. 3 जून 2006 को पवनराजे निंबालकर और उनके ड्राइवर समद काज़ी की नवी मुंबई के कलंबोली क्षेत्र में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस दोहरे हत्याकांड ने उस समय पूरे राज्य को झकझोर दिया था. इस मामले की जांच बाद में केंद्रीय सीबीआई को सौंप दी गई थी. जांच एजेंसी ने लंबी जांच के बाद चार्जशीट दाखिल की थी और कई लोगों को आरोपी बनाया गया था. मामले में कुल 128 गवाहों के बयान दर्ज किए गए. सुनवाई के दौरान सरकारी वकीलों ने कई दस्तावेज और गवाह पेश किए, लेकिन अदालत ने माना कि ये साक्ष्य आरोपों को संदेह से परे साबित करने के लिए काफी नहीं थे. अदालत ने ये भी कहा कि एप्रूवर की गवाही को सही समर्थन नहीं मिला.

विज्ञापन

क्यों रहा चर्चा में?

गौरतलब है कि पद्मसिंह पाटिल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) की नेता और महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के बड़े भाई हैं. उनका नाम इस मामले में सामने आने के बाद ये मामला लंबे समय तक राजनीतिक चर्चा का विषय बना रहा. अब अदालत का ये फैसला सांसद ओमराजे निंबालकर के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. ओमराजे, पवनराजे निंबालकर के बेटे हैं और लंबे समय से अपने पिता की हत्या के मामले में न्याय की मांग करते रहे हैं. उन्होंने इस मामले की सुनवाई और फैसले पर लगातार नजर बनाए रखी थी.

(Input By: Rahul Pandey)

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे को तगड़ा झटका, संसदीय बैठक से 6 सांसद गायब, पढ़ें ‘ऑपरेशन टाइगर’ और ‘ऑपरेशन वुल्फ’ की कहानी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola