Online Fraud Case: महिला ने UPI फ्रॉड से खुद को बचाया, स्कैमर का प्लान कर दिया फेल

Online Fraud Case: स्कैमर ने फोनकर महिला से 50,000 रुपये मांगे। महिला ने इस तरह से स्कैमर का प्लान फेल कर दिया।

Online Fraud

Online Fraud

विज्ञापन

Online Fraud Case: ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले अक्सर सामने आते रहते हैं। फर्जी कॉल, फर्जी मैसेज कर कुछ मिनटों में लाखों रुपये की चपत लगा देते हैं। जब तक कुछ समझ आए तब तक अकाउंट से रुपये गायब हो जाते हैं। मुंबई से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां लड़की ने अपनी समझदारी से खुद को ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार होने से बचा लिया।

Advertisment

कोशिश ऐसे हुई नाकाम

लड़की ने एक्स पर पोस्ट कर लोगों को आगाह करते हुए  उस दिन के अनुभव को शेयर करते हुए बताया कि किसी ने हाल ही में UPI के जरिए मेरे साथ धोखाधड़ी करने की कोशिश की। आगे लड़की बताती है कि एक शख्स उसे कॉल करता है। पहले उसका और उसके पिता का नाम बताता है तो उसे लगता है कि कोई जानने वाला ही है। शख्स बताता है कि उसके पिता ने उसका नंबर दिया था। एलआईसी की 25 हजार किस्त जमा करनी हैं। किस्त ऑनलाइन ही जमा करनी है और वे ऑनलाइन पेमेंट का उपयोग नहीं करते हैं। इस वजह से उन्होंने आपसे किस्त जमा करवाने को कहा है।

50000 रुपये का आया मैसेज

कॉलर बार- बार उसको रुपये भेजने के लिए जोर दे रहा था। लड़की को शख्स की बातों पर शक हुआ तो वह उससे पूछताछ करने लगी। कॉलर ने कहा कि उससे गलती से 5 हजार के बजाय 50000 रूपये ट्रांसफर कर दिए है। आप मुझे 45 वापस कर दीजिए। इससे उसका शक और ज्यादा गहरा गया। जब उसने चेक किया तो पता चला कि रुपये का सिर्फ मैसेज आया है। एकाउंट मे रुपये नहीं आए है।

विज्ञापन

खुद के फसता देख कॉलर ने फोन ऑफ कर लिया

लड़की ने  समझदारी दिखाते हुए कॉलर से कहा कि पिता के लौटने के बाद उनसे बात करके वह रुपये ट्रांसफर कर देगी। उनसे बात करने के बाद मै कॉल करुंगी। तब तक आप मेरे पिता जी के आने का इंतजार करें। काम न बनते देख फ्रॉड कॉलर ने कॉल कट कर नंबर ऑफ कर लिया। इस घटना ने साबित किया कि सतर्क और बुद्धिमान रहकर हम धोखाधड़ी के प्रयासों को रोक सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ