Sharad Pawar on Vajpayee Government Collapse: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार 1999 में संसद में एक वोट से अविश्वास प्रस्ताव हार गई थी। इसके बाद प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को इस्तीफा देना पड़ा था। इस घटना के ठीक 25 साल बाद एनसीपी (एसपी) के प्रमुख शरद पवार ने खुलासा किया कि एनडीए का एक वोट उन्हें मिला था। एनसीपी चीफ शरद पवार ने इस बात का खुलासा दिल्ली के महाराष्ट्र सदन में आयोजित एक किताब विमोचन कार्यक्रम में किया।
बता दें कि 1999 में शरद पवार विपक्ष के नेता थे। उस घटनाक्रम को याद करते हुए शरद पवार ने कहा कि मैं उस समय विपक्ष का नेता था। जब हम विपक्ष में थे, तब उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। तब यह प्रस्ताव एक वोट से पारित हुआ था। मैं आपका बताना चाहता हूं कि यह विश्वास मैंने कैसे हासिल किया। अविश्वास प्रस्ताव पेश किए जाने के बाद एक ब्रेक था। उस दौरान मैं बाहर गया किसी से बात की और वापस आ गया। इसके बाद अविश्वास प्रस्ताव को लेकर वोटिंग हुई क्योंकि सत्तारूढ़ दल के एक व्यक्ति ने कुछ और फैसला कर लिया था। मैं यह नहीं बताऊंगा कि मैंने किससे बात की।
ये भी पढ़ेंः ‘जब हल्के में लिया तो सरकार बदल दी’, तांगा पलटने वाली बात पर एकनाथ शिंदे का नया बयान
बाल ठाकरे शरद बाबू कहकर बुलाते थे
गौरतलब है कि 17 अप्रैल 1999 को तत्कालीन पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को लोकसभा में बहुमत साबित करना था लेकिन उस दिन वाजपेयी सरकार को 269 वोट मिले जबकि विपक्ष को 270 वोट मिले। ऐसे में एक वोट से वाजपेयी की सरकार गिर गई और उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था। इसके अलावा उन्होंने शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे के साथ बिताए पुराने दिनों को याद किया। उन्होंने कहा कि बाल ठाकरे उन्हें शरद बाबू कहते थे। उन्होंने किया अगर हाॅल में हमारे अलावा कोई होता था, तो बालासाहेब मुझसे सौहार्दपूर्ण तरीके से बात करते थे। फोन करने पर वे कहते थे, शरद बाबू क्या मैं आपसे मिलने आऊं या आप आ रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः Maharashtra: बुलढाणा के 18 गांव में फैले गंजेपन की वजह आई सामने, हरियाणा-पंजाब से जुड़े तार
संबंधित खबरें
'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
2 hrs agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दिवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
2 hrs agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
2 days agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
2 days agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
2 days agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
3 days agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
4 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
4 days agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
5 days agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines