'जब हल्के में लिया तो सरकार बदल दी', तांगा पलटने वाली बात पर एकनाथ शिंदे का नया बयान

Eknath Shinde Statement : महाराष्ट्र में दो दिग्गज नेताओं के बीच जुबानीजंग जारी है। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने बिना नाम लिए उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि जब हल्के में लिया तो सरकार बदल दी।

Eknath Shinde

Eknath Shinde

Eknath Shinde Statement : महाराष्ट्र की राजनीति में सबकुछ ठीक नजर नहीं आ रहा है। तांगा पलटने वाली बात के सवाल पर डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने एक नया बयान दिया है। इस बार उन्होंने कहा कि जब हल्के में लिया तो सरकार बदल दी। अब बड़ा सवाल उठ रहा है कि एकनाथ शिंदे ने इस बयान के जरिए किसकी ओर इशारा किया है।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हल्के में न लेने के सवाल पर कहा कि मैंने पहले भी कहा है, जिन्होंने मुझे हल्के में लिया है। मैं एक सामान्य कार्यकर्ता हूं, लेकिन बालासाहेब ठाकरे और आनंद दिघे का कार्यकर्ता हूं। यह सब लोगों को समझ लेना चाहिए। इसलिए जब हल्के में लिया तो 2022 में तांगा पलट दिया था। यानी सरकार को बदल दिया।

समझने वाले इशारा समझ लेंगे : शिंदे

उन्होंने आगे कहा कि लोग चाहते थे कि डबल इंजन की सरकार चले। हमने आम लोगों के मन की सरकार को लाया। मैंने उस वक्त विधानसभा के पहले भाषण में कहा था कि देवेंद्र फडणवीस 200 से ज्यादा सीट लाएंगे तो हमें 232 सीटें मिलीं, इसलिए मुझे हल्के में मत लेना। शिंदे ने आगे कहा कि यह इशारा जिनको समझना है, समझ लें। मैं मेरा काम करता रहूंगा।

जानें एकनाथ शिंदे ने किस पर साधा निशाना?

आपको बता दें कि शरद पवार ने एकनाथ शिंदे को महादजी शिंदे अवॉर्ड राष्ट्र गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया था। इसे लेकर शिवसेना यूबीटी के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने शिंदे-पवार की आलोचना की थी। बताया जा रहा है कि एकनाथ शिंदे के इस बयान को उद्धव ठाकरे पर पलटवार के रूप में माना जा रहा है। सूत्रों की मानें तो देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे के बीच टकराव की स्थिति है, क्योंकि हाल ही में फडणवीस द्वारा बुलाई गई बैठक में शिंदे शामिल नहीं हुए थे। ऐसे में यह कहा जा रहा है कि शिंदे का यह बयान फडणवीस को लेकर है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ