शरद पवार ने की PM मोदी की तारीफ, कहा- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा बनाए रखने के लिए कर रहे काम

NCP Sharad Pawar: NCP के अध्यक्ष शरद पवार ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफों के पुल बांधे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की नई पहचान कायम करने और पहले से स्थापित पहचान को बनाए रखने का प्रयास कर रहे हैं। पढ़ें मुंबई से राहुल पांडे की रिपोर्ट…

Sharad Pawar PM Modi

शरद पवार प्रधानमंत्री मोदी के प्रशंसकों में से एक हैं।

विज्ञापन

मुंबई में आयोजित ‘लक्ष्मणराव गुट्टे रूरल डेवलपमेंट फाउंडेशन, पुणे’ द्वारा आयोजित “पूर्व प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला पदाधिकारी कृतज्ञता एवं स्नेह मिलन” कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता शरद पवार शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कई दशकों तक युवक कांग्रेस और अन्य सामाजिक-राजनीतिक संगठनों के माध्यम से राज्य और देश की राजनीति में योगदान देने वाले कार्यकर्ताओं से संवाद किया और इस सामुदायिक पहल की सराहना की।

इसके साथ साथ उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ भी की है। वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर बोलते हुए पवार ने कहा कि आज देश भले ही एक अलग स्थिति से गुजर रहा हो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ राजनीतिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा बनाए रखने का काम वे कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब देश की प्रतिष्ठा की बात आती है, तब राजनीतिक मतभेदों को अलग रखना चाहिए।

विज्ञापन

कार्यक्रम स्थल पर हुआ उनका शानदार सम्मान

शरद पवार ने कहा कि उन्हें पहले बताया गया था कि महाराष्ट्र की युवा राजनीति में लंबे समय तक काम करने वाले पूर्व अध्यक्ष, सचिव और अन्य पदाधिकारी एकत्र होकर पुरानी यादें साझा करेंगे। लेकिन कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के बाद उनका सम्मान किया गया और सभी लोग पुरानी यादों में इतने खो गए कि अपने अनुभव साझा करना ही भूल गए। भले ही आज सभी लोग अलग-अलग राजनीतिक दलों में कार्यरत हों, लेकिन समाज और आम लोगों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता अब भी कायम है।

पवार ने अपने राजनीतिक जीवन के शुरुआती दिनों को याद करते हुए बताया कि वर्ष 1958 में 18 वर्ष की आयु में वे बारामती से पढ़ाई के लिए पुणे आए थे। उस समय बारामती में कॉलेज नहीं था। पुणे आने के बाद वे युवक आंदोलन से जुड़े और कुछ वर्षों बाद पुणे शहर युवक कांग्रेस के प्रमुख बने। बाद में उन्हें महाराष्ट्र युवक कांग्रेस और फिर राष्ट्रीय स्तर पर काम करने का अवसर मिला।

विज्ञापन

पंडित नेहरू और इंदिरा गांधी से जुड़े अनुभव बताए

अपने संबोधन में उन्होंने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से जुड़े कई अनुभव साझा किए। पवार ने बताया कि एक बार युवक कांग्रेस के पदाधिकारियों ने इंदिरा गांधी से नेहरू जी से मिलने की इच्छा जताई थी। इसके बाद दिल्ली स्थित त्रिमूर्ति भवन में बैठक आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि नेहरू जी के व्यक्तित्व का प्रभाव इतना बड़ा था कि सभी युवा नेता उनसे सवाल पूछने की तैयारी करके गए थे, लेकिन सामने आने पर सब कुछ भूल गए। उन्होंने इंदिरा गांधी से जुड़ा एक प्रसंग भी साझा किया।

विज्ञापन

बताया इंदिरा गांधी के नेतृत्व में क्या सीखने को मिला?

पवार ने बताया कि जब इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री रहते हुए रूस दौरे पर गई थीं, तब वहां उनके स्तर का कोई वरिष्ठ नेता स्वागत के लिए मौजूद नहीं था। इससे इंदिरा गांधी नाराज हुईं और सीधे भारतीय दूतावास पहुंच गईं। बाद में रूसी नेतृत्व को अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने जाकर माफी मांगी। उस समय इंदिरा गांधी ने कहा था कि वह 40 करोड़ भारतीयों का प्रतिनिधित्व करती हैं और देश की प्रतिष्ठा से कोई समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। शरद पवार ने कहा कि इंदिरा गांधी जैसे नेतृत्व से उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला और उनके साथ काम करने का अवसर मिलना उनके जीवन का सौभाग्य रहा। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें पी.वी. नरसिंह राव और डॉ. मनमोहन सिंह जैसे नेताओं के साथ काम करने का अवसर मिला।

भारत की साख बढ़ाने का काम कर रहे हैं प्रधानमंत्री

वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर बोलते हुए पवार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ राजनीतिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा बनाए रखने का काम वे कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब देश की प्रतिष्ठा की बात आती है, तब राजनीतिक मतभेदों को अलग रखना चाहिए।उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी पूर्व पदाधिकारियों की सराहना करते हुए कहा कि अलग-अलग दलों में होने के बावजूद पुराने साथियों का इस तरह एक मंच पर आना लोकतांत्रिक संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक है। पवार ने सभी से राष्ट्रहित के कार्यों में सामूहिक रूप से आगे आने का आह्वान किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ