NCP Raise Question on RSS Organizer Article: महाराष्ट्र में एनडीए सरकार को लेकर आरएसएस के मुखपत्र ऑर्गेनाइजर में छपे एक आर्टिकल में लिखा गया कि अजित पवार को एनडीए में शामिल करने और कांग्रेस नेताओं को पार्टी में शामिल कराने से भाजपा को प्रदेश के अलावा पूरे देश में झटका लगा है। इसके साथ संघ के मुखपत्र में लिखा गया कि 400 पार का नारा देने वाली बीजेपी 240 सीटों पर इसलिए सिमट गई क्योंकि ‘आएगा तो मोदी ही’ के भरोसे में रहने वाले कार्यकर्ता जमीनी हकीकत से अनभिज्ञ रहते हैं।
ऑर्गेनाइजर के आर्टिकल में लिखा गया कि जब बीजेपी और शिंदे के पास पर्याप्त बहुमत था तो अजित पवार को साथ क्यों लिया? कई सालों तक पार्टी जिस कांग्रेस की विचारधारा के खिलाफ लड़ती रही बाद में चुनावी फायदे के लिए उनको ही पार्टी में शामिल क्यों किया? पार्टी के इस कदम से कार्यकर्ता दुखी हो गए। भगवा आतंकवाद और 26/11 को संघ की साजिश बताने वाले कांग्रेस नेताओं को पार्टी में शामिल किया गया इससे संघ के स्वयंसेवकों को नुकसान पहुंचा।
RSS ने जो कहा उसमें सच्चाई नहीं-एनसीपी
संघ के मुखपत्र ऑर्गेनाइजर में छपे इस आर्टिकल पर अब एनसीपी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। एनसीपी प्रवक्ता उन्मेष पाटिल ने कहा कि ऑर्गेनाइजर आरएसएस का आधिकारिक मुखपत्र नहीं हैए यह आरएसएस की विचारधारा को नहीं दर्शाता है। मुझे नहीं लगता कि भाजपा के शीर्ष पदाधिकारी लेख लिखने वाले से सहमत हैं। विफलता के लिए अलग-अलग कारण खोजे जाते हैं। जब पार्टियां एक-दूसरे के खिलाफ होती हैं, तो वे दोष ढूंढती हैं और आरोप लगाती हैं। राजनीति में एक-दूसरे पर आरोप लगाए जाते हैं। सब कुछ अंतिम परिणामों पर निर्भर करता है। मुझे नहीं लगता कि आरएसएस ने जो कहा है, उसमें सच्चाई है।
ये भी पढ़ेंः महाराष्ट्र में बीजेपी को किसकी वजह से पहुंचा नुकसान? संजय राउत ने किया खुलासा
ये भी पढ़ेंः 400 पार नारे से हुआ नुकसान…’ Eknath Shinde के बयान से राजनीतिक हलचल तेज
संबंधित खबरें
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
5 hrs agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
8 hrs ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
10 hrs ago11 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलने नहीं गए तो हमलावरों ने बदला प्लान?
1 day agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, अनिल पंडित से मिलवाए थे शूटर्स
1 day ago'मैं तुम्हें जान से मार डालूंगा', NCP के MLA जितेंद्र आव्हाड को मिली धमकी
2 days ago'जो सलमान संग काम करेगा…', टाइगर पर हमले की बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
2 days agoमुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने की गोलीबारी
3 days agoपोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का आरोप, महाराष्ट्र में डॉक्टर सस्पेंड
4 days agoजिस कंपनी के विमान में अजित पवार की मौत, उस वेंचर्स में मिली खामियां
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines