NCP Chief Sharad Pawar on Ram Mandir Inauguration: अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी को होगा। इसे लेकर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने कई लोगों को निमंत्रण पत्र भेजा है। इसमें राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार भी शामिल हैं। हालांकि, वे रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल नहीं होंगे। उन्होंने इसे एक विशिष्ट संगठन या पार्टी का कार्यक्रम करार दिया।
‘राजीव गांधी ने खुलवाया ताला’
शरद पवार ने महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राजीव गांधी ने प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए अयोध्या में ताला खुलवाकर भगवान राम की मूर्ति बाहर निकाली। उस समय यह विवाद शुरू हुआ कि आपने ताला क्यों खोला। पवार ने कहा कि राजीव ने मस्जिद गिरने के बाद मंदिर बनाने का प्रयास शुरू किया था। उस समय कुछ लोग इस मामले को कोर्ट में ले गए। यह केस 20 साल तक चला। अदालत ने दो साल पहले इस माामले में निर्णय दिया, जो हिंदू पक्ष में रहा।
‘मंदिर बनना अच्छी बात है’
एनसीपी प्रमुख ने कहा कि श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट ने मंदिर की रूपरेखा तैयार की। आज मंदिर बन रहा है, यह अच्छी बात है। सभी इससे खुश हैं। उन्होंने कहा कि हमने या कांग्रेस ने कभी मंदिर का विरोध नहीं किया। मुझे अयोध्या का निमंत्रण मिला था। भगवान राम का हम आदर करते हैं। उनका व्यक्तित्व समाज के लिए प्रेरणादायक है। राम किसी पार्टी या संगठन के नहीं हैं। उनका निमंत्रण देखने के बाद ऐसा लगा कि यह राम मंदिर का उद्घाटन समारोह किसी संगठन या पार्टी का कार्यक्रम है।
यह भी पढ़ें: लाल कृष्ण आडवाणी की Ayodhya Rath Yatra की कहानी, रथ बनाने वाले की जुबानी
‘मैं अयोध्या जरूर जाऊंगा’
शरद पवार ने कहा कि राम मंदिर का काम पूरा होने के बाद मैं अयोध्या जरूर जाऊंगा। वहां अपनी भावनाएं व्यक्त करूंगा। इसलिए मैंने 22 जनवरी को अयोध्या जाने से मना कर दिया। उन्होंने कई लोगों को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में आने का निमंत्रण दिया है, जिसमें उद्योगपति भी शामिल हैं।
किसानों को अभी तक नहीं मिला सूखे का मुआवजा
पवार ने कहा कि अखबारों के पन्नों में विज्ञापन दिया गया है कि हम अयोध्या पर 60 हजार करोड़ खर्च करेंगे। अच्छी बात है, लेकिन किसानों को सूखे का मुआवजा अभी तक नहीं मिला है, राम को प्रिय गोमाता के चारे का पैसा अभी तक नहीं दिया गया है। भगवान राम और गोमाता की भक्ति इनके मन में कितनी है, यह इसका उदाहरण है।
यह भी पढ़ें: Ayodhya Ram Mandir के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की सुरक्षा AI के हवाले, जानें टेक्नोलॉजी कैसे होगी इस्तेमाल?
संबंधित खबरें
4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
22 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
1 day agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
2 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
2 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
2 days ago11 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलने नहीं गए तो हमलावरों ने बदला प्लान?
3 days agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, अनिल पंडित से मिलवाए थे शूटर्स
3 days ago'मैं तुम्हें जान से मार डालूंगा', NCP के MLA जितेंद्र आव्हाड को मिली धमकी
4 days ago'जो सलमान संग काम करेगा…', टाइगर पर हमले की बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines