---विज्ञापन---

यौन शोषण का वीडियो रिकॉर्ड कर Snapchat पर डाला! वायरल होने पर बच्ची की मां ने देखा तो उड़े होश

Mumbai News: सोशल मीडिया पर अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी वीडियो रिकॉर्ड करके शेयर करते हैं। लेकिन एक 16 साल के लड़के ने एक बच्ची के साथ यौन शोषण करके उसका वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म स्नैपचैट पर अपलोड कर दिया।

Mumbai News: पनवेल सिटी पुलिस ने एक 16 साल के लड़के को गिरफ्तार किया। उसपर छह साल की बच्ची का यौन शोषण करने का इल्जाम लगा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस लड़के ने अपनी पड़ोसी बच्ची के साथ यौन शोषण किया और उसका वीडियो रिकॉर्ड करके स्नैपचैट पर शेयर कर दिया। इस बात की जानकारी तब हुई जब बच्ची की मां ने उस वीडियो को सोशल मीडिया पर देखा। इसके बाद पुलिस में FIR दर्ज कराई गई।

क्या है पूरा मामला?

महिलाओं के साथ यौन शोषण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। हाल ही में नवी मुंबई से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया। जहां पर एक पड़ोस में रहने वाले 16 साल के किशोर ने 6 साल की बच्ची का रेप किया। रेप की पूरी घटना को वीडियो में कैद किया और उसको सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म स्नैपचैट पर शेयर कर दिया। इसके बाद ये वीडियो वायरल हो गया। बच्ची के साथ हुई इस वारदात से बेखबर परिवार वालों को इसकी जानकारी तब हुई जब बच्ची की मां ने ये वीडियो स्नैपचैट पर देखा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Badlapur Rape Case: एनकाउंटर स्पेशलिस्ट संजय शिंदे कौन? जिसने अक्षय शिंदे के सिर में मारी गोली

बच्ची को ले गया था अपने घर

आरोपी लड़का और पीड़िता पड़ोसी हैं। ये घटना 27 सितंबर की बताई जा रही है, जब आरोपी बच्ची अपने घर ले गया। इस दौरान बच्ची अपने घर के सामने ही खेल रही थी। आरोपी ने अपने घर ले जाकर उसके साथ यौन शोषण किया। जिसका उसने वीडियो भी बनाया, बाद में लड़के ने वीडियो को स्नैपचैट पर पोस्ट करके वायरल कर दिया।

---विज्ञापन---

पुलिस का क्या कहना है?

पनवेल तालुका पुलिस स्टेशन के एक पुलिस अधिकारी का कहना है कि वीडियो मां तक ​​पहुंचा जिसके बाद वह अपने पति के साथ हमारे पास पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। हमने लड़के के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में लिया और किशोर अदालत में पेश किया।

ये भी पढ़ें: Badlapur Rape Case: रेप नहीं, इस मामले में जेल से निकला था अक्षय शिंदे, घंटेभर में हो गया एनकाउंटर

---विज्ञापन---

 

First published on: Oct 02, 2024 06:57 PM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola