---विज्ञापन---

Badlapur Rape Case: एनकाउंटर स्पेशलिस्ट संजय शिंदे कौन? जिसने अक्षय शिंदे के सिर में मारी गोली

Sanjay Shinde Akshay Shinde: बदलापुर रेप के आरोपी अक्षय शिंदे का सोमवार शाम मुंबई पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया। उसका एनकाउंटर जवाबी कार्रवाई में किया गया। अक्षय ने पुलिस पर गोली चलाई।

Sanjay Shinde Akshay Shinde: महाराष्ट्र के बदलापुर के स्कूल में दो नाबालिग लड़कियों से रेप के आरोपी अक्षय शिंदे को पुलिस ने सोमवार शाम एनकाउंटर में ढेर कर दिया। ये घटना शाम करीब 6 बजे हुई। जब उसे तलोजा जेल से बदलापुर ले जाया जा रहा था। तभी मुंब्रा बाईपास पर उसका एनकाउंटर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, अक्षय ने एक अधिकारी की बंदूक छीनकर उन पर गोली चला दी थी। जवाबी फायरिंग में एक पुलिस अधिकारी संजय शिंदे ने उसके सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। आइए जानते हैं संजय सिंह कौन हैं, जिनकी रिवॉल्वर की गोली से अक्षय की मौत हुई।

प्रदीप शर्मा के साथ कर चुके हैं काम

पुलिस इंस्पेक्टर संजय शिंदे पहले पूर्व पुलिस अधिकारी और एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा के साथ काम कर चुके हैं। संजय शिंदे इससे पहले ठाणे पुलिस क्राइम ब्रांच के एंटी एक्सटॉर्शन सेल में काम कर चुके हैं। इसे तत्कालीन आईपीएस प्रदीप शर्मा लीड कर रहे थे। अक्षय शिंदे के साथ गोलीबारी में संजय शिंदे और सहायक पुलिस निरीक्षक नीलेश मोरे घायल हो गए।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Badlapur: अक्षय के 3 राउंड पर पुलिस का 1 राउंड भारी, जांघ के बदले सिर में गोली, FIR में एनकाउंटर का सच

इकबाल कासगर को कर चुके हैं गिरफ्तार 

आपको बता दें कि प्रदीप शर्मा मुंबई पुलिस में एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के तौर पर पहचाने गए। कहा जाता है कि उन्होंने अपने करियर के दौरान 300 से ज्यादा अपराधियों का एनकाउंटर किया था। खास तौर पर उन्होंने 1990 के दशक में दाऊद इब्राहिम और छोटा राजन गिरोह से जुड़े गैंगस्टरों को निशाना बनाया। संजय शिंदे गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर को गिरफ्तार करने वाली टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं। संजय पहले भी मुंबई पुलिस में काम कर चुके हैं। वर्तमान में वह बदलापुर बलात्कार मामले की जांच के लिए राज्य सरकार की ओर से बनाए गए विशेष जांच दल (एसआईटी) का हिस्सा हैं।

---विज्ञापन---

लग चुका है आरोप

संजय शिंदे पर इससे पहले एक आरोप लग चुका है। उन्हें हत्या के आरोपी विजय पलांडे के पुलिस हिरासत से भागने के बाद सस्पेंड कर दिया गया था। उन पर पलांडे को भागने में मदद करने का आरोप था। पलांडे की कार में शिंदे की वर्दी भी मिली थी। मुंबई पुलिस ने 2014 में शिंदे को बहाल कर दिया।

ये भी पढ़ें: Badlapur Rape Case: रेप नहीं, इस मामले में जेल से निकला था अक्षय शिंदे, घंटेभर में हो गया एनकाउंटर

---विज्ञापन---
First published on: Sep 23, 2024 11:41 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola