महाराष्ट्र में महिलाओं के खिलाफ अपराधों के लगातार सामने आ रहे मामलों के बीच अब नागपुर से भी नासिक जैसे एक गंभीर प्रकरण ने सनसनी फैला दी है। यहां एक संस्था में काम करने वाली युवतियों ने धार्मिक दबाव के साथ-साथ यौन शोषण, मानसिक प्रताड़ना और धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।
बता दें कि मामला मनकापुर पुलिस थाना क्षेत्र का है, जहां 4 युवतियों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि रियाज काजी नामक व्यक्ति, जो “फिक्र फाउंडेशन” और “यूनिवर्सल मल्टीपरपज सोसायटी” नाम की संस्थाएं चलाता है, अपनी संस्था में काम करने वाली महिलाओं पर लंबे समय से दबाव बना रहा था।
धार्मिक गतिविधियों के लिए दबाव
पीड़िताओं के मुताबिक आरोपी उन्हें जबरन धार्मिक गतिविधियों का पालन करने के लिए मजबूर करता था। उन्हें नमाज पढ़ने, रोजा रखने और आपस में “खुदा हाफिज” कहकर अभिवादन करने के लिए कहा जाता था। जब युवतियों ने इसका विरोध किया, तो आरोपी का रवैया और आक्रामक हो गया।
यह भी पढ़ें: नासिक कांड में TCS का अब तक का सबसे बड़ा एक्शन, आरोपी निदा खान को किया सस्पेंड, जमानत पर आज होगा फैसला
इंकार पर धमकी और प्रताड़ना
शिकायत में यह भी सामने आया है कि आरोपी करीब एक साल से युवतियों को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। उनकी बात न मानने पर नौकरी से निकालने और जान से मारने की धमकी दी जाती थी। इतना ही नहीं, वह उनकी निजी जिंदगी में दखल देता था और कथित तौर पर फर्जी सोशल मीडिया आईडी बनाकर उन्हें परेशान करता था।
पुलिस की कार्रवाई तेज
पीड़िताओं की शिकायत के बाद पुलिस तुरंत एक्शन में आई। मनकापुर पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक हरीश कलसेकर के नेतृत्व में जांच शुरू की गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 23 तारीख तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है।
जांच का दायरा बढ़ा
पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, संभावना जताई जा रही है कि अन्य महिलाएं भी आरोपी का शिकार हुई हों। पुलिस ने आगे आने के लिए पीड़ितों से अपील की है और भरोसा दिलाया है कि उनकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
कानूनी कार्रवाई और जांच
रियाज काजी के खिलाफ यौन शोषण, धमकी और आईटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही उसकी संस्था से जुड़े लोगों और आर्थिक लेनदेन की भी जांच की जा रही है, ताकि पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके।
फिलहाल, पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर एंगल से जांच जारी है और दोषी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: हादसा या फिर साजिश? ढोंगी अशोक खरात के करीबी की सड़क हादसे में मौत, स्कैंडल केस में
संबंधित खबरें
दोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
16 hrs agoनहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
16 hrs agoPM मोदी का पुणे को दिवाली का तोहफा, मेट्रो प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day agoसंजय राउत ने अमित शाह और NCP पर साधा निशाना
1 day agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
1 day ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
1 day ago'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
1 day agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दिवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines