नासिक कांड में TCS का अब तक का सबसे बड़ा एक्शन, आरोपी निदा खान को किया सस्पेंड, जमानत पर आज होगा फैसला

Nida Khan TCS Nashik Case Update: नासिक यौन शोषण और धर्मांतरण कांड में बड़ी कार्रवाई! TCS ने आरोपी निदा खान को नौकरी से निकाला, सस्पेंशन लेटर हुआ वायरल. क्या आज कोर्ट से मिलेगी अग्रिम जमानत? पढ़िए इस केस का हर बड़ा अपडेट.

Who is Nida Khan HR Manager

Nida Khan TCS Nashik Case Update : महाराष्ट्र के नासिक में चर्चित यौन उत्पीड़न और धर्मांतरण मामले में आरोपी निदा खान की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. देश की दिग्गज आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने निदा खान के खिलाफ कड़ा एक्शन लेते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है. निलंबन का आधिकारिक पत्र सामने आने के बाद कॉर्पोरेट जगत में भी हलचल तेज हो गई है. वहीं, आज सबकी निगाहें कोर्ट पर टिकी हैं, जहां निदा खान की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई होनी है. आरोपों की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट का रुख इस मामले में बेहद महत्वपूर्ण होगा. अगर जमानत याचिका खारिज होती है तो उनकी गिरफ्तारी का रास्ता साफ हो सकता है.

विज्ञापन

कंपनी ने छीने सारे अधिकार, नेटवर्क एक्सेस भी बंद

TCS द्वारा 9 अप्रैल 2026 को जारी निलंबन पत्र के अनुसार, निदा खान कंपनी में 27 दिसंबर 2021 से ‘प्रोसेस एसोसिएट’ के पद पर कार्यरत थीं. कंपनी ने स्पष्ट किया है कि गंभीर आपराधिक मामले और न्यायिक/पुलिस हिरासत की संभावना के कारण वह अपनी जिम्मेदारियां निभाने में असमर्थ हैं. कंपनी के एचआर हेड शेखर कांबले द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि निदा का नेटवर्क एक्सेस तुरंत बंद कर दिया गया है और उन्हें कंपनी की सभी संपत्तियां वापस करने का निर्देश दिया गया है. साथ ही, उन्हें किसी भी कर्मचारी से संपर्क न करने और जांच की गोपनीयता बनाए रखने की सख्त हिदायत दी गई है.

विज्ञापन

महिला आयोग की जांच का तीसरा दिन

इस पूरे मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए महिला आयोग की सत्यशोधन समिति भी सक्रिय है. आज आयोग की जांच का तीसरा दिन है. समिति लगातार पीड़ितों और संबंधित पक्षों से तथ्यों को जुटा रही है ताकि यौन उत्पीड़न और धर्मांतरण के आरोपों की तह तक पहुंचा जा सके.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ