---विज्ञापन---

मुंबई

हादसा या फिर साजिश? ढोंगी अशोक खरात के करीबी की सड़क हादसे में मौत, स्कैंडल केस में था गवाह

Maharashtra News: ढोंगी अशोक खरात के करीबी जितेंद्र शेलके की सड़क हादसे में मौत हो गई है। वे अपने पत्नी और बेटे के साथ सड़क मार्ग से संभाजीनगर से शिरडी की तरफ आ रहे थे। हादसे में साजिश की भी आशंका जताई जा रही है। पढ़िए मुंबई से राहुल पांडे की रिपोर्ट।

Maharashtra News: महाराष्ट्र के नाशिक से इस समय बड़ी खबर आ रही है। ढोंगी अशोक खरात के करीबी जितेंद्र शेलके की सड़क हादसे में मौत हो गई है। समृद्धि हाईवे पर यह हादसा हुआ है। जानकारी के अनुसार वे अपने पत्नी और बेटे के साथ सड़क मार्ग से संभाजीनगर से शिरडी की तरफ आ रहे थे। तभी उनकी कार समृद्धि हाई वे में खड़ी कंटेनर से जाकर टकरा गई है।

हादसे में जितेंद्र की मौत पर ही मौत हो गई है। यह हादसा था या फिर कोई समझी साजिश इसको लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। हादसे में पत्नी और बेटा जख्मी है। दोनों का इलाज पास के ही एक अस्पताल में चल रहा है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: नाशिक में देह व्यापार का भंडाफोड़, शिकायतकर्ता व्यवसायी के टैबलेट में मिले 200 अश्लील वीडियो

कौन थे जितेंद्र शेलके?

जितेंद्र शेलके ढोंगी अशोक खरात का बेहद करीबी थे। ढोंगी अशोक खरात के ट्रस्ट शिवानिका का उपाध्यक्ष भी थे। ढोंगी खरात का काले कारनामे उजागर होने के बाद उसकी गिरफ्तारी के बाद से वह काफी परेशान था। उसकी भी जांच चल रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने खरात स्कैंडल में उसे मुख्य गवाह भी बनाया है। जितेंद्र की अचानक सड़क हादसे में मौत पीछे कई सवाल छोड़ गया है। फिलहाल मौके पर पुलिस की टीम मौजूद है। मामले की जांच की जा रही है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ठाणे में 5 साल की मासूम से दुष्कर्म में साधु गिरफ्तार, गैंगरेप के आरोप में तीन ऑटो चालक

बता दें कि नासिक का ज्योतिषी, तांत्रिक है जो खुद को ‘कैप्टन खरात’, ‘कॉस्मोलॉजी एक्सपर्ट’ और महादेव का अवतार बताता था। मार्च 2026 में गिरफ्तार हुआ। ढोंगी पर रेप और यौन शोषण, ब्लैकमेलिंग, करोड़ों की ठगी, हवाला रैकेट समेत कई आरोप लगे हैं। बाबा पर 10 FIR दर्ज हुईं। इसमें 8 रेप के और 2 आर्थिक धोखाधड़ी के। पुलिस को जांच में अभी तक 58 आपत्तिजनक वीडियो, पिस्तौल, 21 जिंदा कारतूस, 2 लैपटॉप जैसा सामान मिला है।

---विज्ञापन---
First published on: Apr 17, 2026 02:29 PM

End of Article

About the Author

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola