---विज्ञापन---

मुंबई angle-right

Maharashtra: पहले गाड़ी से कुचला, अस्पताल ले जाने के बहाने पुल से फेंक कर हुआ फरार

महाराष्ट्र के नागपुर जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला आया है। यहां सड़क हादसे का एक आरोपी घायल व्यक्ति को अपने साथ गाड़ी में ले जाकर अस्पताल गया और पुल के नीचे फेंक दिया।

---विज्ञापन---

महाराष्ट्र के नागपुर जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां सड़क हादसे का आरोपी पहले तो लोगों की भीड़ की वजह से घायल को अस्पताल ले जाने का नाटक किया। फिर कुछ दूर आगे जाकर एक पुल के नीचे उन्हें फेंककर भाग गया। इसके बाद घायल देर तक दर्द से तड़पता रहा और अंत में दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है।

घायल को पुल के नीचे फेंका

यह मामला नागपुर जिले में मिहान एसईजेड से सटे कैंसर संस्थान के पास का है। मृतक व्यक्ति की पहचान कृष्णा बोरसे के रूप में हुई है। कृष्णा बोरसे अपनी बाइक पर काम से घर लौट रहा था। तभी एक तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मारी। इस दुर्घटना में वह बुरी तरह घायल हो गया। दुर्घटना के बाद घायलों के आसपास लोगों की भीड़ लग गई। जिसे देखते हुए आरोपी ड्राइवर घायल को अपने साथ नागपुर की ओर अस्पताल ले गया। इसके बाद घायल को एक पुल के नीचे फेंककर भाग गया।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: हाथरस के कोल्ड स्टोर में 24 घंटे बाद भी सुलग रही आग, छत और दीवारों में आईं दरारें

आरोपी ड्राइवर की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस को जब यह सूचना मिली, तो उन्होंने पता लगाया कि क्या कोई कृष्णा नाम का व्यक्ति नागपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती हुआ है। पुलिस की छानबीन के बाद पता चला कि नागपुर के किसी भी सरकारी अस्पताल में कृष्णा नाम का कोई भी घायल व्यक्ति भर्ती नहीं कराया गया है। इसके बाद पुलिस को शक हुआ कि घायल को किसी भी अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि चीच भवन पुल के नीचे एक घायल व्यक्ति पड़ा है। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, उसकी मौत हो चुकी थी।

---विज्ञापन---

यह पुष्टि होने के बाद कि यह शव कृष्णा बोरसे का ही है, पुलिस ने हिंगना पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।

First published on: Apr 02, 2025 02:29 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola