महाराष्ट्र की सियासत में एक बार फिर बड़े सियासी भूचाल के संकेत मिल रहे हैं. उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के 6 लोकसभा सांसदों के एकनाथ शिंदे गुट में शामिल होने के ठीक बाद, अब महा विकास अघाड़ी (MVA) के भीतर एक नए संकट की आहट सुनाई दे रही है. 24 जून को हुई एमवीए की एक बेहद अहम बैठक से गठबंधन के कुल 23 विधायक और दिग्गज नेता नदारद रहे. इस गैरमौजूदगी ने गठबंधन के भीतर सब कुछ ठीक न होने की खबरों को हवा दे दी है.
बैठक से गायब रहे कई बड़े चेहरे
इस हाई-प्रोफाइल बैठक से गायब रहने वाले नेताओं में शरद पवार गुट (NCP-SP) के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल, विधायक रोहित पवार, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले और विजय वडेट्टीवार जैसे बड़े नाम शामिल हैं. नेताओं की इस सामूहिक अनुपस्थिति पर शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बैठक के दौरान ही गहरी नाराजगी व्यक्त की. एकजुटता पर सवाल उठाते हुए उद्धव ने दो टूक कहा, ‘एकता सिर्फ बयानों में नहीं दिखनी चाहिए, वह जमीन पर भी नजर आनी चाहिए.’
यह भी पढ़ें : ‘रातभर रोती रही, तब सुवेंदु ने संभाला…’, TMC में फूट के बीच महुआ मोइत्रा के इस बयान से बंगाल की राजनीति में भूचाल
नेताओं ने दी सफाई
हालांकि, अघाड़ी के नेताओं ने किसी भी तरह की बगावत या नाराजगी की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है. वरिष्ठ नेता जयंत पाटिल ने स्पष्ट किया कि बैठक अचानक 23 जून से बदलकर 24 जून को रख दी गई थी, जिसके कारण पहले से तय उनके व्यक्तिगत और चुनावी क्षेत्र के कार्यक्रमों में टकराव हो गया. अन्य विधायकों ने भी स्वास्थ्य या अपने निर्वाचन क्षेत्रों में व्यस्तताओं को अपनी अनुपस्थिति की वजह बताया.
क्या बोले शरद पवार?
इस बीच, अजीत पवार गुट के विधायक धर्मराव अत्राम के एक दावे ने राजनीतिक सरगर्मी को और बढ़ा दिया है. अत्राम ने दावा किया कि शरद पवार की पार्टी के 8 लोकसभा सांसदों में से 5 सांसद दिसंबर तक महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी में शामिल होने के लिए तैयार हैं.
यह भी पढ़ें : उद्धव गुट में फूट से बदला नंबर गेम… केंद्र में बड़ा दांव खेलेंगे शिंदे? जानें- महायुति पर क्या होगा असर
इस दावे पर पलटवार करते हुए प्रमुख शरद पवार ने कहा, ‘हमारा एक भी सांसद या विधायक नहीं टूटेगा.’ वहीं पार्टी की बारामती से सांसद सुप्रिया सुले ने तंज कसते हुए कहा, ‘हमारे सभी 8 सांसद पूरी तरह एकजुट हैं. अगर अत्राम के पास 5 सांसदों की सूची है, तो उन्हें नाम उजागर करने चाहिए. वे मुझे क्यों छोड़ रहे हैं? वे मुझे अपने पाले में क्यों नहीं ला रहे हैं?’
क्यों बढ़ी है शरद पवार वाली एनसीपी की धड़कनें?
सियासी जानकारों का मानना है कि शरद पवार गुट को लेकर चल रही अटकलें यूं ही नहीं हैं. वर्तमान में शरद पवार की पार्टी के पास 8 सांसद और 10 विधायक हैं. दलबदल विरोधी कानून से बचने के लिए किसी भी बागी गुट को दो-तिहाई बहुमत की जरूरत होती है.
यह भी पढ़ें : क्या अध्यक्ष पद से इस्तीफा देंगे उद्धव ठाकरे? पार्टी में बगावत और टूट से हुए भावुक, जानें क्या बोले शिवसेना UBT प्रमुख
रिपोर्ट्स के मुताबिक, NDA को संसद में समान नागरिक संहिता और परिसीमन विधेयक जैसे बड़े संवैधानिक सुधारों को पारित करने के लिए संरचनात्मक दो-तिहाई बहुमत की जरूरत है. ऐसे में शरद पवार का गुट इस समय पोचिंग का एक प्रमुख टारगेट बना हुआ है.
संबंधित खबरें
'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
1 day ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
1 day agoधारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया उद्घाटन
2 days ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग...', CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP का आरोप
2 days agoदुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन के साथ भिड़ा ट्रक, 7 की मौत
3 days agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई, अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट
3 days agoमहाराष्ट्र: रायगढ़ में पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
3 days ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर सेलेब्स पर भड़के तुकाराम
4 days agoचार्जशीट : हत्या से पहले केतन अग्रवाल के हाथ-पैर तोड़ने की थी साजिश
5 days agoमौत के 4 साल बाद फ्रीजर में रखी लाश, परिवार को जिंदा होने की उम्मीद
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines