'रातभर रोती रही, तब सुवेंदु ने संभाला…', TMC में फूट के बीच महुआ मोइत्रा के इस बयान से बंगाल की राजनीति में भूचाल

पार्टी में मचे घमासान के बीच महुआ मोइत्रा का यह बयान बेहद चौंकाने वाला माना जा रहा है. महुआ ने अपने इस इंटरव्यू का हिस्सा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी साझा किया है.

Mahua Moitra

पश्चिम बंगाल में इस समय दलबदल और राजनीतिक उठापटक का दौर चरम पर है. विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद जहां एक तरफ तृणमूल कांग्रेस ताश के पत्तों की तरह बिखर रही है, वहीं दूसरी तरफ लोकसभा सांसद महुआ मोइत्रा के एक ताजा बयान ने राज्य के सियासी गलियारों में खलबली मचा दी है. ममता बनर्जी की बेहद करीबी और कट्टर समर्थक मानी जाने वाली महुआ मोइत्रा ने धुर विरोधी और बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की जमकर तारीफ की है.

विज्ञापन

बीबीसी को दिए एक इंटरव्यू में महुआ मोइत्रा ने कहा कि अलग-अलग राजनीतिक रास्तों पर होने के बावजूद, सुवेंदु अधिकारी के साथ उनका एक गहरा इमोशनल कनेक्शन है.

विज्ञापन

‘जब टिकट नहीं मिला तो रातभर रोई, सुवेंदु साथ खड़े थे’

पार्टी में मचे घमासान के बीच महुआ मोइत्रा का यह बयान बेहद चौंकाने वाला माना जा रहा है. महुआ ने अपने इस इंटरव्यू का हिस्सा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी साझा किया है.

विज्ञापन

महुआ ने अपने राजनीतिक करियर के एक बेहद भावुक और कठिन दौर को याद करते हुए कहा, ‘व्यक्तिगत स्तर पर सुवेंदु अधिकारी के साथ मेरे बहुत अच्छे संबंध रहे हैं. जब हम टीएमसी में साथ थे, तो उन्होंने मेरा बहुत समर्थन किया था. साल 2014 के चुनाव में मुझे लोकसभा का टिकट मिलने वाला था, लेकिन आखिरी वक्त पर मेरा टिकट कट गया. मैं उस दुख में रातभर रोती रही थी. उस मुश्किल घड़ी में केवल सुवेंदु ही थे जिन्होंने मुझे ढांढस बंधाया और संभाला था.’

विज्ञापन

पहले चुनावी मंच का वो किस्सा

कृष्णानगर से सांसद महुआ मोइत्रा ने बताया कि जब उन्होंने 2016 के बंगाल विधानसभा चुनाव में करीमपुर सीट से अपनी पहली चुनावी पारी शुरू की थी, तब वह राजनीति में बिल्कुल नई थीं. उन्होंने याद करते हुए कहा, ‘जब मैंने पहली बार करीमपुर से चुनाव लड़ा, तो टीएमसी का कोई भी वरिष्ठ नेता मेरे लिए चुनाव प्रचार करने नहीं आया था. मेरी पहली चुनावी रैली केवल सुवेंदु अधिकारी ने की थी. आज भी आप उन तस्वीरों को देख सकते हैं – उस मंच पर सिर्फ सुवेंदु और मैं ही थे.’

बता दें, सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी से मतभेदों और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी के बढ़ते प्रभाव के कारण साल 2020 में टीएमसी छोड़ दी थी और बीजेपी में शामिल हो गए थे. महुआ ने स्वीकार किया कि अब उनकी सुवेंदु से अक्सर बात नहीं होती, लेकिन व्यक्तिगत संबंध राजनीतिक सीमाओं से परे होते हैं.

विज्ञापन

भले ही महुआ मोइत्रा द्वारा पार्टी बदलने का कोई संकेत नहीं मिला है, लेकिन ममता बनर्जी के खेमे में मचे विद्रोह और चुनाव आयोग में चल रही असली-नकली की लड़ाई के बीच महुआ द्वारी की गई सुवेंदु की तारीफों ने कयासों के बाजार को पूरी तरह गर्म कर दिया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ