Mumbai Weather Today: मुंबई में आफत बनी बारिश! IMD ने जारी किया शहर में मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट, जानें आज कितना बरसेगा पानी?

Mumbai Weather Update: मुंबई में आज मूसलाधार बारिश का दौर जारी है. IMD ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि अगले कुछ दिनों तक भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. जानें आज का मौसम, बारिश की संभावना और जरूरी सावधानियां.

MUMBAI Today Weather

मुंबई में आज कैसा रहेगा मौसम?(Image: AI)

खबर की मुख्य बातें

विज्ञापन
  • मुंबई में आज भारी बारिश का दौर जारी, IMD ने शहर और आसपास के इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
  • दोपहर से रात तक 85-90% तक बारिश की संभावना, कई निचले इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक जाम का खतरा.
  • 3 जुलाई को अत्यधिक भारी बारिश (Extremely Heavy Rainfall) की चेतावनी, अगले कई दिनों तक बारिश जारी रहने का अनुमान.
  • तेज हवाओं के साथ समुद्र में ऊंची लहरें उठने की आशंका, लोगों को तटीय इलाकों से दूर रहने की सलाह.
  • बिजली के खंभों, जलभराव वाले रास्तों और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील.

Mumbai Mausam: मुंबई में मानसून की रफ्तार अब डराने लगी है. पहले जहां शहर पानी की भारी कमी से परेशान था, अब वहां इतनी ज्यादा बारिश हो रही है, कि लोगों का जीवन मुश्किल बन गया है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मुंबई और उसके आसपास के इलाकों के लिए भारी से अत्यधिक भारी बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है. आज यानी गुरुवार को मुंबई में मूसलाधार बारिश का सिलसिला शुरू हो चुका है, जिसके चलते निचले इलाकों में जलभराव जैसी स्थिति पैदा होने की गंभीर आशंका है. इससे न सिर्फ रोजाना काम पर जाने वाले लोगों को परेशानी होगी साथ ही घंटों जाम व दुर्घटना का रिस्क भी बढ़ जाता है. ताजे आंकड़ों की माने तो, शहर का आज दिन का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, लेकिन बादलों और लगातार गिरते पानी के कारण उमस से थोड़ी राहत जरूर रहेगी.

विज्ञापन

तेज हवाओं के साथ 28 डिग्री पर पहुंचा तापमान

गुरुवार सुबह से ही मायानगरी के आसमान में घने काले बादल छाए हुए हैं और तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है. सुबह करीब 10:11 बजे मुंबई का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. हालांकि, हवा में अत्यधिक नमी होने के कारण वास्तविक अहसास (RealFeel) 31 डिग्री सेल्सियस जैसा हो रहा है, इसके साथ ही, 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के झोंके कभी-कभी 34 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच रहे हैं, जिससे समुद्र के किनारे ऊंची लहरें उठने का खतरा भी बढ़ गया है. इसलिए बारिश के दौरान समुद्र के किनारे से दूर रहने की सलाह दी जाती है.

विज्ञापन

आज दिनभर नहीं थमेगी बारिश, 90% तक है आशंका

AccuWeather के ताजा आंकड़ों और पूर्वानुमान के मुताबिक, अगर आप आज किसी जरूरी काम से घर से बाहर निकलने वाले हैं, तो अपनी बारिश से बचने का पूरा इंतजाम रखें, क्योंकि मौसम के घंटे-दर-घंटे के पूर्वानुमान के मुताबिक, आज पूरे दिन और शाम को बारिश रुकने का नाम नहीं लेगी यानी आज पूरे दिन बारिश होती रहेगी. आंकड़े बताते हैं कि, सुबह 11 बजे बारिश होने की संभावना 90% दर्ज की गई है, जो दोपहर 1 से 2 बजे के बीच भी 88% के उच्च स्तर पर बनी रहेगी. इसका मतलब है कि आज कामकाजी लोगों को आने-जाने में भारी दिक्कतों और ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए घर से निकलने से पहले पूरी तैयारी करके निकले.

रात को भी जारी रहेगा बारिश का तांडव

दिनभर की मूसलाधार बारिश के बाद भी रात को मुंबईकरों को राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. आज रात को भी लगातार बारिश जारी रहने का अनुमान है, जिससे शहर का न्यूनतम तापमान गिरकर 26 डिग्री सेल्सियस तक आ जाएगा. रात के समय भी बारिश की आशंका 75 से 85 फीसदी तक बनी हुई है. लगातार पानी गिरने की वजह से रात के समय कई इलाकों में पानी भर सकता है, इसलिए तटीय और निचले इलाकों में रहने वाले लोग विशेष सावधानी बरतें और बिजली के खंबों से दूरी बनाकर रखें.

विज्ञापन
समयतापमानमौसमबारिश की संभावना
12 PM28°C🌧️ बारिश87%
1 PM28°C🌧️ बारिश88%
2 PM29°C🌧️ बारिश88%
3 PM28°C🌧️ बारिश85%
4 PM28°C🌧️ बारिश85%
5 PM28°C🌧️ बारिश85%
6 PM28°C🌧️ बारिश86%
7 PM28°C🌧️ बारिश79%
8 PM28°C🌦️ हल्की बारिश49%
9 PM28°C🌧️ बारिश78%
10 PM28°C🌧️ बारिश85%
11 PM28°C🌧️ बारिश85%

Source: AccuWeather

IMD का 6 दिनों का खतरनाक पूर्वानुमान

मौसम विभाग IMD की ओर से जारी अगले 6 दिनों के वीकली फॉरकास्ट (7 Days Forecast) ने मुंबई की चिंता बढ़ा दी है. आईएमडी के मुताबिक, शुक्रवार यानी 3 जुलाई को मुंबई में ‘अत्यधिक भारी बारिश’ (Extremely Heavy Rainfall) होने की आशंका है, जिससे तापमान 29 डिग्री से 23 डिग्री तक सिमट जाएगा. इसके बाद 4 और 5 जुलाई को भी भारी से बहुत भारी बारिश का दौर जारी रहेगा. कुल मिलाकर, 8 जुलाई तक मुंबई के आसमान पर काले बादलों और भारी बारिश का पहरा रहेगा.

विज्ञापन

Source: IMD Mumbai

बारिश के बीच सावधानी भी जरूरी

अक्सर बारिश के दौरान पानी में करेंट आने जैसी खबर भी सामने आने लगती है, जिससे जान का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए बेहतर रहेगा कि आप उन रास्तों का इस्तेमाल न करें, जहां बहुत ज्यादा पानी भरा हो, बस, टैक्सी आदि से सफर करें और कहीं आपको पानी में करंट या तार दिखें, तो तुरंत प्रशासन को इसकी सूचना दें, ताकि वक्त रहते स्थिति को ठीक की जा सके. साथ ही बिना जरूरत घर से बाहर निकलने से जितना हो सके बचे.

विज्ञापन

नायलॉन के कपड़े पहनें

बारिश के मौसम में, जब भी हो सके नायलॉन के कपड़े ही पहनें क्योंकि ये जल्दी सूख जाते हैं, जबकि कॉटन या लिनन के कपड़ों को सूखने में ज्यादा समय लगता है. साथ ही, अगर आप बारिश में बाहर जा रहे हैं, तो अपने बैग में सूखे कपड़ों का एक सेट जरूर रखें; वे काम आ सकते हैं. स्पोर्ट्स शूज पहनने से बचें; इसके बजाय, बाहर निकलते समय रबर के जूते पहनें.

मुख्य निष्कर्ष: मुंबई में मानसून अब और अधिक सक्रिय हो गया है. आज पूरे दिन और रात लगातार बारिश होने की संभावना है, जबकि IMD ने अगले कुछ दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है. ऐसे में नागरिकों को मौसम विभाग की सलाह का पालन करते हुए सिर्फ जरूरी होने पर ही घर से निकलना चाहिए. जलभराव वाले इलाकों, समुद्र तट और बिजली के खंभों से दूरी बनाकर रखना ही सुरक्षित रहेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ