---विज्ञापन---

मुंबई angle-right

50KM स्पीड वाली तेज हवाएं चलेंगी, भारी बारिश की चेतावनी; मुंबई को लेकर IMD का ताजा अपडेट

Mumbai Mein Aaj Ka Mausam: मुंबई में बीते दिन भारी बारिश हुई और जनभराव के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। आज भी भारी बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग ने दिया है। साथ ही लोगों को घरों के अंदर रहने की सलाह दी है।

---विज्ञापन---

Mumbai Weather Forecast Today: मुंबई और इसके शहरों में आप सुबह भी अच्छी बारिश हो रही है। मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई और ठाणे के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जिसके तहत बहुत तेज और मूसलाधार बारिश होने, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की आशंका व्यक्त की गई है। पालघर, नासिक, सोलापुर और सतारा में भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। मुंबई में दोपहर 2 बज कर 5 मिनट पर हाई टाइड रहेगा। 2.29 मीटर ऊंची लहरें अरब सागर में उठेंगी। मुंबई में तेज बारिश की आशंका अभी भी मौसम विभाग ने जताई है और 40 से 50 किलोमीटर स्पीड वाली तेज हवाएं चलने का अनुमान है। हालांकि मुंबई के लिए जारी रेड अलर्ट को अब ऑरेंज अलर्ट में तब्दील कर दिया गया है।

 

---विज्ञापन---

मुंबई में आज रहेगा रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने बुधवार दोपहर को मुंबई, ठाणे और रायगढ़ के लिए बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट दिया था, जो शाम होते-होते रेड अलर्ट में तब्दील हो गया। आज मुंबई के कुछ इलाकों में बिजली गिरने की संभावना है। तेज हवाओं के साथ बहुत ज्यादा भारी बारिश होने के आसार हैं। गरज चमक के साथ छींटे कई इलाकों में पड़ सकते हैं। कल 27 सितंबर दिन शुक्रवार को भी मध्य महाराष्ट्र में भारी बारिश हो सकती है। मानसून जा रहा है और बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव वाला साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा है। मानसून की वापसी उत्तरी महाराष्ट्र से हो सकती है, इसलिए मौसम के तेवर इतने तल्ख हैं और आद्रता का लेवल बढ़ा हुआ है। इसलिए मौसम विभाग ने मुंबई वासियों को घरों के अंदर रहने की सलाह दी है।

---विज्ञापन---

 

मुंबई में बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त

बता दें कि बीते दिन दोपहर को मुंबई में बारिश हुई, जो रात एक बजे तक जारी रही। इस बीच करीब 5 घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश से 200MM पानी गिरा। इससे पूरे मुंबई शहर में जलभराव देखने को मिला। लोग घंटों ट्रैफिक जाम में फंसे रहे। हालात देखते हुए मुंबई प्रशासन और रेलवे ने जरूरी आदेश जारी किए। ट्रेनें कैंसिल कर दी गईं। कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया। करीब 14 फ्लाइट डायवर्ट की गईं। लोगों को घरों के अंदर ही रहने की सलाह दी गई।

---विज्ञापन---

First published on: Sep 26, 2024 09:54 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola