1300 People Reported Sick During MTHL Inauguration : बीते शुक्रवार को नवी मुंबई में मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक का उद्घाटन हुआ था जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। इस कार्यक्रम में करीब 1.5 लाख लोग शामिल हुए थे। अब जानकारी मिली है कि इनमें से लगभग 1300 लोग डिहाइड्रेशन, एसिडिटी और शरीर में दर्द की वजह से बीमार पड़ गए थे।
जिला प्रशासन ने की अपनी तारीफ
बीमार लोगों को कार्यक्रम स्थल के पास तैनात एंबुलेंस और मेकशिफ्ट अस्पताल की मदद से बेसिक मेडिकल ट्रीटमेंट दिया गया था। बीमार हुए लोगों में से केवल 14 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। अधिकारियों का कहना है कि इस तरीके के किसी भी बड़े कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों में से कम से कम 2 प्रतिशत लोगों का बीमार पड़ना आम माना जाता है।
इनमें से 10 प्रतिशत लोगों को अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत होती है। लेकिन इस कार्यक्रम में 1 प्रतिशत भी बीमार नहीं पड़े। रायगढ़ जिला प्रशासन ने इसे लेकर अपनी तारीफ की है। जिला सिविल सर्जन नितिन देवमाने ने कहा कि कार्यक्रम के लिए तैयार किए गए अस्पताल को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) कमांडो ने सराहना की थी।
बीमार लोगों का ऐसे किया ट्रीटमेंट
उन्होंने कहा कि हमें बताया गया कि इस तरह के किसी भी कार्यक्रम में अब तक इस तरह की मेडिकल तैयारियां नहीं देखी गई हैं। डॉक्टर्स ने बताया कि लंबी यात्रा के चलते कई लोगों को एसिडिटी और डिहाइड्रेशन की समस्या हुई थी। उन्हें ओआरएस, ग्लूकोज और अन्य जरूरी मेडिकेशन दिया गया था। पार्किंग एरिया के पास लोगों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था भी की गई थी।
ये भी पढ़ें: मोबाइल यूजर्स के लिए साल की पहली बुरी खबर
ये भी पढ़ें: कौन हैं जीडी गोयनका ग्रुप के CEO गौरव हिमकर
ये भी पढ़ें: क्यों अखबार को गालियां देना चाहता है यह शख्स
संबंधित खबरें
NDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
10 hrs agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
1 day agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
1 day ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
1 day agoमुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
3 days agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
3 days agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
3 days agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
4 days agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
4 days ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines