क्यों अखबार को गालियां देना चाहता है यह शख्स? मांगी 2 घंटे की परमिशन

Pratapgarh person wants to abuse newspaper person: SDM से प्रतीक सिन्हा ने रिक्वेस्ट की है। आरोप है कि अखबार में न्यूज पब्लिश होने के बाद स्थानीय प्रशासन ने उसकी जमीन पर तोड़फोड़ की कार्रवाई की।

crime news

मुंबई में कपल का मिला शव।

Pratapgarh person wants to abuse newspaper person: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ सब डिविजनल मजिस्ट्रेट के सामने उस समय असमंजस का माहौल बन गया जब उनके सामने एक व्यक्ति अजीबोगरीब रिक्वेस्ट लेकर पहुंचा। दरअसल, आवेदनकर्ता ने मजिस्ट्रेट से उसे एक अखबार के दफ्तर के बाहर खड़े होकर दो घंटे गालियां देने की परमिशन मांगी है।

जानें व्यक्ति को क्यों करनी पड़ी ऐसी रिक्वेस्ट

मामला यह है कि रिक्वेस्ट करने का नाम प्रतीक सिन्हा है। हाल ही में एक अखबार ने प्रतीक को लेकर एक न्यूज पब्लिश की। जिसमें प्रतीक को लैंड माफिया बताया गया। जैसा प्रतीक का कहना है कि न्यूज रिपोर्ट में उस पर कई आरोप लगाए गए। जिससे उनकी मानहानि हुई है। हद तो तब हो गई जब अखबार में खबर पड़ने के बाद स्थानीय प्रशासन उसके घर पहुंच गया। आरोप है कि बीते 9 फरवरी को उसकी जमीन पर बुलडोजर से निर्माणकार्य गिराया गया।

नहीं बिगड़ने दूंगा लॉ एंड ऑर्डर व्यवस्था

प्रतीक सिन्हा ने अपनी रिक्वेस्ट में कहा है कि उसे 15 जनवरी को दोपहर 12 बजे अखबार के दफ्तार के बाहर दो घंटे माइक के साथ गालियां देने की परमिशन दी जाए। प्रतापगढ़ सब डिविजनल मजिस्ट्रेट को दिए रिक्वेस्ट में आगे कहा गया है कि वह यह सुनिश्चित करता है कि इन दो घंटे के दौरान वह लॉ एंड ऑर्डर व्यवस्था को बिगाड़ने वाला कोई काम नहीं करेगा। वह अखबार के दफ्तार पर किसी प्रकार की चप्पल, पत्थर फेंकने का काम नहीं करेगा। वह ऐसा कोई  काम नहीं करेगा की दफ्तर के बाहर अफरा तफरी का माहौल हो।

मानहानि का नोटिस भेजा

एसडीएम को दिए लेटर में कहा गया है कि दो घंटे वह अखबार के ब्यूरो चीफ और खबर लिखने वाले संबंधित रिपोर्टर को गालियां देना चाहता है, उनकी सच्चाई लोगों को बताना चाहता है।  उसका आरोप था कि छापी गई खबर तथ्यहीन और एकतरफा थी। उसने दोनों को मानहानि का नोटिस भेजा है। आखबार की खबर से उसके सम्मान को ठेस पहुंची है और आर्थिक हानि हुई है। फिलहाल अभी तक एसडीएम से उसकी रिक्वेस्ट पर कोई कार्रवाई नहीं की है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ