1993 में मुंबई हुए सीरियल ब्लास्ट के दोषी गैंगस्टर अबू सालेम को लेकर बड़ी खबर आई है। नासिक जेल सूत्रों के अनुसार, अबू सालेम जेल से बाहर आने के लिए बेचैन है। 25 साल से जेल में कैद अबू सालेम जेल से बाहर निकलने के लिए छटपटा रहा है।
अबू सालेम ने एक बार फिर मुंबई हाईकोर्ट में अर्जी डालकर अपील की है कि उसकी सजा के 25 साल पूरे हो चुके हैं, अब उसे रिहा किया जाए। वहीं अबू सालेम की याचिका पर हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार और केंद्र सरकार से जवाब मांगा है। अबू सालेम की याचिका पर 19 अप्रैल को सुनवाई होगी।
यह भी पढ़ें:5 लाख का इनामी सैफुल्लाह कौन? जिसे भारतीय सेना ने किया ढेर, जैश-ए-मोहम्मद से क्या कनेक्शन?
पुर्तगाल ने सशर्त सौंपा था भारत को
बता दें कि गैंगस्टर अबू सालेम अभी नासिक की सेंट्रल जेल में कैद है और आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। गैंगस्टर अबू सालेम को 1993 में मुंबई सीरियल ब्लास्ट और बिल्डर प्रदीप जैन की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी, तभी से वह जेल में बंद है। अबूल सालेम को पुर्तगाल से प्रत्यर्पित करके लाया गया था।
पुर्तगाल सरकार ने इस शर्त पर प्रत्यर्पण की मंजूरी दी थी कि अबू सालेम को 25 साल से ज्यादा की सजा नहीं दी जाएगी और न ही उसे फांसी दी जाएगी। इसी शर्त को आधार बनाकर अबू सालेम बार-बार मुंबई हाईकोर्ट में रिहाई की अर्जी डाल रहा है। 25 साल जेल की हवा खाने वाला अबू सालेम 10 साल अंडरवर्ल्ड के लिए काम करता रहा। सालेम की उम्र अब 64 साल हो गई है।
यह भी पढ़ें:तहव्वुर राणा के इरादे कितने खूंखार थे? अमेरिका ने भारत से शेयर की चौंकाने वाली जानकारी
साल 2005 में लाया गया था भारत
वहीं गैंगस्टर द्वारा दायर याचिका में 2022 में सुप्रीम कोर्ट के आदेशों और कुछ प्रमुख टिप्पणियों का भी उल्लेख किया गया है। सुप्रीम कोर्ट ने अबू सालेम की सजा से संबंधित आदेश में पुर्तगाल सरकार को दिए गए प्रत्यर्पण के आश्वासन का पालन करने का निर्देश दिया था।
बता दें कि अबू सलेम को साल 2002 में पुर्तगाल में फर्जी कागजात के जरिए देश में एंट्री करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। साल 2005 में उसे प्रत्यर्पित करके भारत लाया गया था और केस चलाकर उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी।
यह भी पढ़ें:हाफिज सईद, लश्कर, ISI से क्या संबंध है? तहव्वुर राणा से ऐसे 30 सवाल पूछेगी NIA
संबंधित खबरें
'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
9 mins ago'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
2 hrs agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दिवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
3 hrs agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
2 days agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
2 days agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
2 days agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
3 days agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
4 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
4 days agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines