---विज्ञापन---

देश angle-right

तहव्वुर राणा के इरादे कितने खूंखार थे? अमेरिका ने भारत से शेयर की चौंकाने वाली जानकारी

तहव्वुर राणा के बारे में अहम जानकारी NIA के हाथ लगी है। अमेरिका ने तहव्वुर राणा और डेविड हेडली के बीच हुई बातचीत भारत के साथ शेयर की है। जानकारी काफी चौंकाने वाली है, इससे तहव्वुर राणा और डेविड हेडली के नापका इरादों के बारे में पता चलता है।

---विज्ञापन---

26 नवंबर 2008 को मुंबई में हुए आतंकी हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा से NIA ने 3 घंटे पूछताछ की, लेकिन वह सहयोग नहीं कर रहा है। उससे कई सवाल पूछे गए, लेकिन उसने जवाब नहीं दिए। राणा को NIA अमेरिका से प्रत्यर्पित करके भारत लाई है। वह 18 दिन की कस्टडी में है। राणा पर डेविड हेडली के साथ मिलकर मुंबई आतंकी हमले की साजिश रचने का आरोप है।

राणा से राज उगलवाने हैं कि उसने किसने कहने पर मुंबई आतंकी हमले की साजिश रची। डेविड को मुंबई की रेकी करने में मदद की। इस बीच राणा को लेकर एक और जानकारी सामने आई है। अमेरिका के न्याय विभाग ने भारत के साथ अहम जानकारी शेयर की है, जिसके बारे में जानकर NIA अधिकारी भी चौंक गए। आइए जानते हैं कि आखिर अमेरिका ने भारत को क्या बताया है?

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:हाफिज सईद, लश्कर, ISI से क्या संबंध है? तहव्वुर राणा से ऐसे 30 सवाल पूछेगी NIA

अमेरिका ने भारत को क्या बताया?

अमेरिका के न्याय विभाग ने भारत को बताया कि तहव्वुर राणा से जब FBI ने गिरफ्तार किया था, तब उसकी और डेविड हेडली के बीच फोन पर बातचीत रिकॉर्ड की गई थी। इस बातचीत में तहव्वुर ने भारत को लेकर चौंकाने वाली बातें कही थीं। तहव्वुर ने 26/11 मुंबई आतंकी हमले पर भी बात की थी। तहव्वुर ने कहा था कि भारत और भारतीय इसी लायक हैं।

---विज्ञापन---

तहव्वुर और हेडली भारतीय सेना के हाथों में मारे गए लश्कर-ए-तैयबा के 9 आतंकियों को पाकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान दिलाना चाहता था। उसने कहा था कि सभी 9 आतंकियों को पाकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान ‘निशान-ए-हैदर’ दिया जाना चाहिए, क्योंकि वे देश के लिए शहीद हुए हैं। बता दें कि ‘निशान-ए-हैदर’ युद्ध में जान गंवाने वाले सैनिकों को दिया जाने वाला पाकिस्तान का सबसे बड़ा सम्मान है।

यह भी पढ़ें:तहव्वुर राणा 18 दिन के लिए NIA कस्टडी में, अब आगे क्या? 10 पॉइंट में जानें सब कुछ

---विज्ञापन---

अमेरिका से प्रत्यर्पित करके लाया गया तहव्वुर राणा

बता दें कि 64 साल के तहव्वुर राणा को 10 अप्रैल दिन गुरुवार का विशेष विमान में अमेरिका से प्रत्यर्पित करके भारत लाया गया। उसे NIA ने अपनी कस्टडी में लिया है। उसे दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश करके 18 दिन कस्टडी में लिया गया है। पटियाला हाउस कोर्ट के स्पेशल NIA जज चंद्रजीत सिंह ने उसे कस्टडी में भेजा।

राणा को दिल्ली की तिहाड़ जेल में रखा जाएगा। मुंबई आतंकी हमले की साजिश रचने के आरोप में दर्ज केस की सुनवाई के लिए उसे मुंबई ले जाया जाएगा, जहां उसे ऑर्थर रोड जेल में रखा जाएगा। उसे जेल की उसी कोठरी में रखा जाएगा, जहां अजमल कसाब को रखा गया था।

---विज्ञापन---
First published on: Apr 12, 2025 07:14 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola