---विज्ञापन---

5 लाख का इनामी सैफुल्लाह कौन? जिसे भारतीय सेना ने किया ढेर, जैश-ए-मोहम्मद से क्या कनेक्शन?

जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों ने आतंकियों से मुठभेड़ में जैश कमांडर सैफुल्लाह को ढेर कर दिया गया है। उसके अलावा 2 और आतंकी ढेर किए गए हैं। किश्तवाड़ और अखनूर में आतंकियों से सुरक्षाबलों की मुठभेड़ जारी है और दोनों इलाकों को पुलिस ने घेरा हुआ है।

---विज्ञापन---

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ और अखनूर में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। अखनूर के केरी बट्टल इलाके में देररात एनकाउंटर शुरू हुआ। सुरक्षाबलों और पुलिस ने पूरे इलाके को घेरा हुआ है। दूसरी ओर शुक्रवार को दिन में किश्तवाड़ के छात्रू इलाके में आतंकियों से सुरक्षाबलों की मुठभेड़ शुरू हुई थी।

एनकाउंटर में 3 आतंकी ढेर किए गए थे। एक आतंकी की पहचान जैश-ए-मोहम्मद के टॉप कमांडर सैफुल्लाह के रूप में हुई है। बाकी 2 आतंकियों की शिनाख्त अभी नहीं हुई है। जांच पड़ताल में जैश कमांडर सैफुल्लाह के बारे में कई जानकारियां मिली हैं। आइए जानते हैं…

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:बाबा वेंगा की एक और भविष्यवाणी; 2025 में इन 4 राशियों के जातकों की बदलेगी किस्मत!

इनामी आतंकी था सैफुल्लाह

मिली जानकारी के अनुसार, सैफुल्लाह पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का टॉप कमांडर था। पाकिस्तान में रहकर वह जम्मू कश्मीर में आतंकी गतिविधियां अंजाम देता था, लेकिन अकसर वह जम्मू कश्मीर में देखा जाता था, फिर भी सुरक्षाबलों के हाथ नहीं आता था।

---विज्ञापन---

उस पर 5 लाख रुपये का इनाम था। भारतीय सेना को पिछले 2 साल से उसकी तलाश थी। सैफुल्लाह ने ही 15 जुलाई 2024 को डोडा में भारतीय सेना पर हमला किया था। सैफुल्लाह को स्वारू के नाम से भी जाना जाता था। सैफुल्लाह जम्मू कश्मीर के युवाओं को बरगलाकर आतंकी संगठन में भर्तियां भी करता था।

यह भी पढ़ें:5 लाख का इनामी सैफुल्लाह कौन? जिसे भारतीय सेना ने किया ढेर, जैश-ए-मोहम्मद से क्या कनेक्शन?

---विज्ञापन---

9 अप्रैल को शुरू हुआ था ऑपरेशन

सुरक्षा अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, कि 9 अप्रैल को किश्तवाड़ के संदिग्ध गतिविधियां होने की खबर सेना को मिली थी। किश्तवाड़ के जंगली इलाके में हथियारों से लैस आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। पुलिस और सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी करके तलाशी अभियान चलाया।

---विज्ञापन---

इस दौरान आतंकवादी को पकड़ लिया गया तथा भागने से रोकने के लिए बंधक बना लिया, लेकिन उसके साथी ने फायरिंग शुरू कर दी। भारी गोलीबारी में सुरक्षाबलों ने सैफुल्लाह को मार गिराया। आस-पास के गांवों में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। स्थानीय लोगों से भी सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधि होने की सूचना देने की अपील की गई है।

First published on: Apr 12, 2025 07:22 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola