Passport के लिए कौन से दस्तावेज जरूरी? मुंबई पुलिस ने बताया कैसे होगा पुलिस वेरिफिकेशन?

Mumbai Police Passport Varification Documents: पासपोर्ट पाने के लिए पुलिस वेरिफिकेशन करवाना बेहद जरूरी होता है। इसके लिए कौन-कौन से दस्तावेज आवश्यक होंगे? मुंबई पुलिस ने इसकी लिस्ट साझा की है।

Indian Passport

Indian Passport

Mumbai Police Passport Varification Documents: पासपोर्ट तो अमूमन सभी के पास होता है। पासपोर्ट भी एक तरह के पहचान पत्र का काम करता है। हालांकि पासपोर्ट बनवाने के लिए पुलिस वेरिफिकेशन एक अहम प्रोसेस होता है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। वहीं पुलिस वेरिफिकेशन में कई दस्तावेजों के जरूरत पड़ती है। ऐसे में मुंबई पुलिस ने इन डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट शेयर की है।

विज्ञापन

कितने प्रमाण पत्र होंगे जरूरी?

दरअसल पासपोर्ट बनवाने के लिए लोगों को पासपोर्ट सेवा केंद्र (PSK) पर बने रीजनल पासपोर्ट ऑफिस (RPO) में दस्तावेज जमा करने पड़ते हैं। इसमें पहचान पत्र से लेकर नागरिकता पत्र, पति या पत्नी का प्रूफ और पता प्रमाण पत्र देना अनिवार्य होगा।

विज्ञापन

पहचान पत्र

पहचान पत्र के लिए बर्थ सर्टिफिकेट, पुराना भारतीय पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, बैंक पासबुक का पहला पेज, आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड, राशन कार्ड, स्कूल या कॉलेज की डिग्री, माता-पिता का पासपोर्ट, गैजेट नोटिफिकेशन में से किसी एक दस्तावेज की जरूरत पड़ेगी।

विज्ञापन

पति या पत्नी का नाम

पहचान पत्र पर पति या पत्नी का नाम दर्ज करवाने के लिए मैरिज सर्टिफिकेट, तलाक के दस्तावेज, पुराने पासपोर्ट में पति या पत्नी का नाम, गैजेट नोटिफिकेशन में नाम जैसे दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।

विज्ञापन

नागरिकता का प्रमाण पत्र

मुंबई पुलिस के अनुसार नागरिकता का प्रमाण पत्र देने के लिए नागरिकता संशोधन अधिनियम के मानकों पर खरा उतरना होगा, जिसकी डिटेल्स मुंबई पुलिस की लिस्ट में शामिल है। इस अधिनियम के तहत रजिस्ट्रेशन और नेचुरलाइजेशन जैसे आधारों पर नागरिकता दी जाती है।

पता प्रमाण पत्र

पासपोर्ट में पते का प्रमाण पत्र देने के लिए बिजली का बिल, महानगर गैस बिल, वॉटर टैक्स, प्रॉपर्टी टैक्स और रजिस्टर्ड सेल डीड में से किसी एक दस्तावेज की जरूरत पड़ेगी। इसके अलावा अगर कोई किराए पर रहता है तो उसे बिजली का बिल, महानगर गैस बिल और मेंटेनेंस रिसिप्ट जैसे दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ