'जनता के मुद्दों पर बात नहीं करते'; PM मोदी के चिंगारी फूटने वाले बयान पर बोलीं प्रियंका गांधी

Congress MP Imran Masood Reaction: बजट सत्र से पहले संबोधन में PM मोदी ने चिंगारी फूटने वाला बयान दिया, जिस पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने महाकुंभ में मची भगदड़ और श्रद्धालुओं की मौत पर बात करते हुए प्रधानमंत्री पर कटाक्ष किया।

Priyanka Gandhi

Priyanka Gandhi

विज्ञापन

Imran Masood Reaction on PM Modi Statement: प्रधानमंत्री मोदी के चिंगारी फूटने वाले बयान पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी का रिएक्शन आया है। उन्होंने कहा कि वह हमेशा ऐसा ही करते हैं। वह कभी भी लोगों के मुद्दों पर बात नहीं करते हैं, जवाब नहीं देते। पिछला सेशन देखा, चर्चा ही नहीं कि तो यह सब कहेंगे ही।

 

विज्ञापन

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने भी किया रिएक्ट

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने रिएक्ट किया है। उन्होंने कहा कि पहले आप महाकुंभ पर बोल लीजिए। इतना बड़ा आयोजन कर रहे हैं, इतना बड़ा हादसा हो गया, इतने लोग मारे गए, आप उस पर बोलिए। बाहर की बात करने का क्या मतलब, पहले उस पर बोलिए, जो आपके देश में हो रहा है। बाहर की बातें, विदेशी ताकतें, प्रधानमंत्री और भाजपा के पास बस यही बातें रह गई हैं क्या? विदेशी ताकतें अगर हमारे देश में दखल दे रही हैं तो यह आपकी कमजोरी है, क्यों कर रही हैं और क्यों करने दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री का हर इशारा राहुल गांधी की तरफ होता है। वे बताएं कि उन्होंने क्या किया? इतना बड़ा आयोजन किया, पूरी दुनिया में ढिंढोरा पीटा, वह आयोजन फेल हो रहा है।

विज्ञापन

क्या कहा प्रधानमंत्री मोदी ने?

प्रधानमंत्री मोदी ने आज बजट सत्र से पहले संसद के हंंस द्वार पर मीडियो को संबोधित किया और देशवासियों के नाम संदेश दिया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि साल 2014 से अब तक पहली बार ऐसा हुआ है कि बजट सत्र से पहले कोई विदेशी चिंगारी नहीं फूटी। वरना चिंगारी फोड़कर लोग शरारत करते और उसे हवा देकर भड़काने वाले कई लोग यहां हैं। इस बयान पर ही कांग्रेस सांसद का रिएक्शन आया है।

बता दें कि आज प्रधानमंत्री मोदी ने बजट सत्र से पहले अपने संबोधन की शुरुआत मां लक्ष्मी को नमन करके दी। उन्होंने कहा कि इस बार बजट कई बिलों को कानून बनाएगा। नारियों के लिए अहम साबित हो सकती है। इस बार बजट सत्र में साल 2047 के भारत की एक और तस्वीर पेश की जाएगी। क्योंकि जब देश आजादी की 100वीं वर्षगांठ मनाएगा, तब आज की युवा पीढ़ी उस भारत की लाभार्थी होगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ