हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मुंबई...नवी मुंबई...तीसरी मुंबई! अब दुनिया देखेगी एक और शहर, CM फडणवीस ने बताया कैसी होगी नई सिटी?

Third Mumbai KCC New Town Project: मुंबई और नवी मुंबई के बाद तीसरी मुंबई KCC न्यू टाउन बनने जा रही है। मुख्यमंत्री फडणवीस ने ड्रीम प्रोजेक्ट के बारे में बात की है। साथ ही बताया कि नया शहर देखने में कैसा होगा और इसके क्या फायदे होंगे?

विज्ञापन
Mumbai City

CM Devendra Fadnavis Third Mumbai Project: मुंबई और नवी मुंबई के बाद अब दुनिया तीसरा मुंबई शहर देखेग। नवी मुंबई से सटे रायगढ़ में नया शहर बनेगा, ताकि मुंबई और नवी मुंबई की बढ़ती जनसंख्या का बोझ कम हो। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि भारत की भावी व्यपारिक राजधानी तीसरी मुंबई होगी। मुंबई और नवी मुंबई की जनसंख्या दिन प्रति दिन तेज़ी से बढ़ती जा रही है।

दोनों शहरों की इस जनसंख्या का असर शहरों के इंफ्रास्ट्रक्चर पर पड़ रहा है और इसी दबाव को कम करने के लिए तीसरी मुंबई का मेगा प्लान तैयार किया गया है। मुंबई और नवी मुंबई से स्टे रायगढ़ ज़िले में तीसरी मुंबई के विकास के लिए नए साल 2025 से सर्वेक्षण का काम शुरू हो जाएगा। इस शहर का नाम कर्नाला साईं चिरनेर यानी KCC न्यू टाउन होगा। इसे तीसरी मुंबई भी कहा जाएगा, जिसे दुनिया मुंबई-नवी मुंबई की तरह देखती रह जाएगी।

यह भी पढ़ें:‘मौत सामने थी, जिंदा बचूंगा उम्मीद नहीं थी’; Kazakhstan प्लेन क्रैश की डराने वाली आपबीती

विज्ञापन

323 वर्ग KM एरिया और 124 गांव होंगे शामिल

मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया कि यह प्रस्तावित शहर 324 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में बसा होगा। इसमें 124 गांवों का समावेश किया जाएगा। सूत्रों की मानें तो तीसरी मुंबई का मास्टर प्लान 2026 के मध्य तक पूरा हो जाएगा। MMRDA को तीसरी मुंबई बनाने की ज़िम्मेदारी दी गई है। MMRDA ने 124 गांवों में हवाई सर्वेक्षण और ज़मीनी अध्यन के लिए निजी कंपनियों से आवेदन मांगना शुरू कर दिया है।

इस सर्वेक्षण में 323 वर्ग किलोमीटर के एरिया को कवर किया जाएगा। इनमें से ज्यादातर इलाके सुंदर पहाड़ियों और हरे भरे खेतों के हैं। सबसे पहले ड्रोन से सर्वे का काम किया जाएगा। इसके बाद एक्सपर्ट और तकनीक की मदद से गहराई से विश्लेषण किया जाएगा। हवाई सर्वेक्षण के अलावा ज़मीन के डेटा एकत्रित करने के लिए सलाहकार नियुक्त किया जाएगा। विजन डोक्यूमेंट, मास्टर प्लान और डिटेल डेवलपमेंट प्लान बनाने का काम सलाहकार का होगा।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:Elon Musk ने क्यों दिया 9000 करोड़ रुपये का ऑफर, क्या Wikipedia अपना नाम बदलेगा?

बिजनेस के साथ टूरिज्म का नया ऑप्शन

विज्ञापन

सीएम फडणवीस ने कहा कि तीसरी मुंबई को देश के भावी व्यापारिक राजधानी के रूप में देखा जाएगा। यह नया शहर बिजनेस के कई नए अवसर प्रदान करेगा। साथ ही टूरिस्टों को मायानगरी का एक और नया रूप देखने को मिलेगा। उनके लिए मुंबई में एक और टूरिस्ट प्लेस बन जाएगा। बिजनेस के साथ-साथ टूरिज्म सेक्टर को भी नई पहचान मिलेगी।

यह भी पढ़ें:Anand Vihar के बाद खुलेगा ये फ्लाईओवर, जानें दिल्ली के किन-किन इलाकों को होगा फायदा?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola