Mumbai News: मुंबई से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। एक पिता ने बेटी को इसलिए मार दिया कि वह देर रात तक फोन चलाती थी। उसकी उम्र महज 4 साल थी। हत्या की खबर सामने आते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। साथ ही पिता को लेकर लोगों में आक्रोश फैल गया।
दरअसल, मुंबई के एंटॉप हिल में 4 साल की अमायरा को देर रात फोन चलाने की आदत थी। उसका पिता इमरान शेख सौतेले पिता थे। इमरान ने गत मार्च में अमायरा की मां नाजिया से शादी की थी। सोमवार शाम को इमरान और नाजिया दोनों ने एंटॉप हिल पुलिस स्टेशन में बच्ची के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। FIR के बाद पुलिस ने इलाके के CCTV फुटेज खंगालने शुरू किए। जांच में पिता के आरोपी मिलने पर पुलिस ने 12 घंटों में आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें: आरोपी की साथी ने ऑन ड्यूटी महिला पुलिसकर्मी के साथ की मारपीट, छीनी सोने की चैन
बेटी को इसलिए मारा
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि इमरान इस बात से नाराज था कि बच्ची देर रात तक फोन चलाने की जिद करती थी। इससे वह सोती नहीं थी और इमरान को अपनी पत्नी के साथ वक्त बिताने तक का समय नहीं मिलता था। इसी से गुस्सा होकर इमरान ने मासूम की सांसें छीन लीं। जांच में सामने आया कि आरोपी इमरान शेख बच्ची को घुमाने के बहाने कोलाबा ले गया था। वहां एक सुनसान जगह पर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी, फिर शव को समुंदर में फेंक दिया।
ऐसे खुला मामला
शिकायत के बाद पुलिस ने जांच की तो शक इमरान पर जाने लगा। यह बात जैसे ही इमरान को पता चली तो वह फोन बंद करके भाग गया। इससे पुलिस का शक यकीन में बदल गया। जोन 4 के डीसीपी रागसुधा आर ने आरोपी इमरान की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें बनाई।
समुद्र के किनारे मिला शव
जांच तेज हुई तो पहले पुलिस को शक हुआ कि शायद बच्ची को बेच दिया गया है। बाद में मंगलवार सुबह दक्षिण मुंबई के कोलाबा समुद्र किनारे से अमायरा का शव बरामद हुआ। एक मछुआरे ने उसे पानी से निकाला और तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
यह भी पढ़ें: लाइसेंस मांगने पर ट्रैफिक कांस्टेबल के साथ मारपीट, पिता और बेटे के खिलाफ मामला दर्ज
संबंधित खबरें
इस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
8 hrs agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
9 hrs ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
11 hrs agoमुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
2 days agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
2 days agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
2 days agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
3 days agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
3 days ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
3 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines