---विज्ञापन---

मुंबई angle-right

आरोपी की साथी ने ऑन ड्यूटी महिला पुलिसकर्मी के साथ की मारपीट, छीनी सोने की चैन

मुंबई में एक महिला पुलिस कर्मी के साथ एक महिला ने मारपीट की। यह मामला छत्रपति संभाजीनगर जिले के बिडकीन पुलिस थाने में ड्यूटी के दौरान हुआ। इस घटना का वीडियो का वायरल हो गया है।

---विज्ञापन---

Mumbai:  मुंबई से सटे विरार में ड्राइविंग लाइसेंस पूछने पर बाप बेटे ने ट्रैफिक पुलिसवाले की पिटाई की थी। अब महज 48 घंटे के भीतर एक महिला पुलिस कर्मी के साथ एक महिला ने पुलिस स्टेशन के अंदर मारपीट की। छत्रपति संभाजीनगर जिले के बिडकीन पुलिस थाने में ड्यूटी पर मौजूद एक महिला पुलिसकर्मी पर ही एक महिला ने हमला कर दिया। यह घटना उस समय हुई जब पूछताछ के लिए लाए गए एक संदिग्ध आरोपी के साथ रजिया रियाज शेख नाम की महिला पुलिस थाने पहुंची थी।

घटना के दौरान आरोपी महिला रजिया, पुलिस स्टेशन के PSO रूम में घुसी और ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मी समीना अहमद शेख से बहसबाजी करने लगी। उसने गालियां दीं, कपड़े खींचे और थप्पड़ मार दिया।

---विज्ञापन---

आरोपी महिला ने सोने की चेन छीनी

इसके बाद रजिया ने समीना शेख के गले से दो ग्राम वजनी सोने की चेन जबरदस्ती छीन ली। इतना ही नहीं, उसने पुलिसकर्मी को जान से मारने की धमकी भी दी। इस पूरी घटना का वीडियो एक व्यक्ति द्वारा रिकॉर्ड किया गया। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस घटना के बाद आरोपी रजिया रियाज शेख के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट, चोरी और धमकी जैसी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

सुरक्षा को लेकर उठे सवाल 

पुलिस स्टेशन में महिला पुलिस कर्मी के साथ हुई मारपीट का वीडियो वहा मौजूद एक व्यक्ति ने मोबाइल में कैद कर लिया। से सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। मुंबई समेत महाराष्ट्र में आए दिन पुलिसवालों के साथ मारपीट की घटनाएं सामने आ रही है। इस घटना ने पुलिस थाने की सुरक्षा व्यवस्था और महिला पुलिसकर्मियों की कार्य स्थल पर सुरक्षा को लेकर कई सवाल उठाएं हैं। 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें-  महाराष्ट्र में निकाय चुनाव से पहले शिवसेना को मिला नया दोस्त… डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर के पोते से किया गठबंधन

---विज्ञापन---
First published on: Jul 16, 2025 04:43 PM

End of Article

About the Author

Vinod Jagdale

मै विनोद जगदाले,पिछले 18 साल से पत्रकारिता में कार्यरत,पिछले 8 साल से न्यूज़ 24 मुंबई ब्युरो में बतौर ब्युरो चीफ़ (associate editor) काम कर रहा हूँ, महाराष्ट्र की राजनीति की हर उस ख़बर का मै गवाह रहा हूँ जो देशमें सुर्ख़ियों में रही,15 साल से पोलिटिकल बीट पर काम करते हुए 13 पुरस्कार हासिल कर चुका हूँ |

Read More

Deepti Sharma

मै विनोद जगदाले,पिछले 18 साल से पत्रकारिता में कार्यरत,पिछले 8 साल से न्यूज़ 24 मुंबई ब्युरो में बतौर ब्युरो चीफ़ (associate editor) काम कर रहा हूँ, महाराष्ट्र की राजनीति की हर उस ख़बर का मै गवाह रहा हूँ जो देशमें सुर्ख़ियों में रही,15 साल से पोलिटिकल बीट पर काम करते हुए 13 पुरस्कार हासिल कर चुका हूँ |

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola