लाइसेंस मांगने पर ट्रैफिक कांस्टेबल के साथ मारपीट, पिता और बेटे के खिलाफ मामला दर्ज

Mumbai News: मुंबई के नालासोपारा पूर्व के मोरीगांव इलाके में लाइसेंस मांगने पर युवक की ट्रैफिक कांस्टेबल के साथ पहले बहस हुई। इसके बाद युवक ने पिता को बुलाया और मामूली बहस मारपीट में बदल गई।

Mumbai News (2)

लाइसेंस मांगने पर ट्रैफिक कांस्टेबल की पिटाई (X)

Mumbai News: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से दादागिरी और दंबगई का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां ट्रैफिक चेकिंग के दौरान एक युवक और उसके पिता ने एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी के साथ कथित तौर पर मारपीट की है। इस मारपीट में पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया।

बताया जा रहा है कि ट्रैफिक पुलिसकर्मी हर रोज की गाड़ियों की चेकिंग कर रहे थे। इस बीच पुलिसकर्मी ने एक स्कूटी पर सवार युवक को रोका और उससे ड्राइविंग लाइसेंस मांगा, लेकिन युवक के पास लाइसेंस नहीं था। इसी को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद युवक ने अपने पिता को बुला लिया और दोनों ने मिलकर पुलिसकर्मी के साथ मारपीट की।

आखिर क्या है पूरा मामला?

यह मामला मुंबई के नालासोपारा पूर्व के मोरीगांव इलाके का है। प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को ट्रैफिक पुलिसकर्मी हर रोज की तरह मोरीगांव इलाके में वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक स्कूटी से वहां पहुंचा। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया और ड्राइविंग लाइसेंस मांगा। युवक के पास लाइसेंस नहीं था। इसको लेकर युवक की पुलिस के साथ बहस हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। इसके बाद युवक ने अपने पिता को बुला लिया।

ट्रैफिक कांस्टेबल के साथ मारपीट

बताया जा रहा है कि पिता के पहुंचने के बाद पुलिस और युवक के पिता के बीच बहस शुरू हो गई। कुछ ही देर में वह मारपीट में बदल गई और बात हाथापाई तक पहुंच गई। पिता और बेटे ने मिलकर पुलिसकर्मी को माराकी, इस दौरान पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने बीच बचाव किया। दोनों पक्षों को मेडिकल जांच के लिए नजदीकी सरकारी अस्पताल भेजा गया है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी मिली है कि पुलिस ने ऑन ड्यूटी पुलिसकर्मी के साथ मारपीट करने वाले पिता-बेटे के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में मामला दर्ज करने वाली है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ