Mumbai Girl Night Party Horrible Experience: उस रात पहले मुझे नशा कराया गया। फिर रेप किया गया, विरोध किया तो बुरी तरह पीटा, थप्पड़ मारे और फिर कमरे के बाहर ठंड में मरने के लिए फेंक दिया गया। नाइट आउट पार्टी में दुष्कर्म का शिकार हुई लड़की ने पुलिस को दिए बयान में आपबीती सुनाई तो वह चिल्ला-चिल्ला कर रोने लगी।
लड़की ने अपने इंस्टाग्राम फ्रेंड पर नशा देकर दुष्कर्म करने के आरोप लगाए हैं। मामला मुंबई का है और 12 दिन पुराना है, लेकिन लड़की ने लिखित शिकायत देकर दक्षिण मुंबई के वर्ली पुलिस स्टेशन में FIR करवाई है। हालांकि पुलिस जांच कर रही है, लेकिन अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
इंस्टाग्राम पर काफी समय से दोस्त थे दोनों
पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करके भी अपनी आपबीती दुनिया को बताई और लड़कियों को सोशल मीडिया फ्रेंड से दूर रहने की सलाह दी। पीड़िता ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम पर हेतिक शाह नामक शख्स से हुई थी। काफी समय से दोनों चैट कर रहे हैं।
काफी कहने के बाद वह उससे मिलने के लिए राजी हुई। वह अपने कुछ दोस्तों के साथ आया था। नाइट आउट का प्लान था तो डिनर करने के बाद हम एक बार में चले गए, जहां सभी ने शराब पार्टी की। पीड़िता के अनुसार, उसे नशा हो गया था, लेकिन हेतिक और उसके दोस्त उसे टकीला शॉट्स पिलाते रहे, जिससे उसे होश ही नहीं रहा।
दोस्तों ने रोका तो उन्हें मारने की दी धमकी
पीड़िता ने बताया कि इसके बाद क्या हुआ, उसे याद ही नहीं। आधे होश और आधी बेहोशी की हालत में उसने देखा कि हेतिक उसके साथ बेड पर है और वह उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। उसने विरोध किया तो हेतिक ने उसे थप्पड़ मार दिया।
हेतिक उसे अपने साथ अपने दोस्त के घर ले गया था। वह उसे रोकने की कोशिश करती रहीं, लेकिन हेतिक ने उसे बहुत पीटा, जिससे वह डर गई। हेतिक को उसके दोस्तों ने भी रोका, लेकिन वह नहीं माना। हेतिक ने उन्हें कमरे से बाहर निकाल दिया। नहीं जाने पर उसने उन्हें मारने की धमकी भी दी।
यह भी पढ़ें: रहस्यमयी घर, जहां गायब होने लगे लोग, 5वें दिन मिले 4 शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुला ‘मौत’ का सच
बाथरूम में छिपकर भाई को फोन करके बुलाया
पीड़िता के अनुसार, किसी तरह वह हेतिक के चंगुल से छूटकर बाथरूम में गई और अपने चचेरे भाई को कॉल किया। वह मौके पर आया और उसे अपने साथ घर ले गया। अब जब वह उस स्थिति से उभरी तो उसने पुलिस को शिकायत दी।
हालांकि हेतिक ने अगले दिन घर आकर अपनी हरकत के लिए माफी भी मांगी, लेकिन गलती करने के बाद सॉरी का कोई मतलब नहीं। जोर देकर पूछने पर उसने माता-पिता को सारी बात बताई, जिन्होंने उसके खिलाफ FIR दर्ज कराई, लेकिन हेतिक ने अग्रिम जमानत ले ली थी और अब वह फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
यह भी पढ़ें: Shahjahanpur Accident: क्या है उस हादसे का असली सच, जिसमें चली गई 12 श्रद्धालुओं की जान
पीड़िता की लड़कियों से सावधान रहने की अपील
पीड़िता के अनुसार, नाइट आउट पार्टी में जो उसके साथ हुआ, किसी और के साथ न हो, इसलिए वह आपबीती अपने सभी सोशल मीडिया फ्रेंड्स और दुनिया को बता रही है।
हालांकि मुंबई पुलिस ने हेतिक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की विभिन्न धाराओं 376 (बलात्कार के लिए सजा) और 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाने के लिए सजा) के तहत मामला दर्ज किया है, लेकिन अभी तक वह हाथ नहीं आया है।
लड़कियों से अपील है कि वे किसी अनजान से बात करते और उसके साथ बाहर जाते समय सावधानी बरतें।
यह भी पढ़ें: ‘अचानक झटका लगा, 2 टुकड़े हो गए’; मिजोरम में मिलिट्री एयरक्राफ्ट क्रैश की तस्वीरें और वीडियो वायरल
संबंधित खबरें
90 हजार सैलरी और BMW कार, पूर्व पुलिस ऑफिसर लाइफस्टाइल पर कोर्ट की नजर
15 hrs agoमहाराष्ट्र के सूखा प्रभावित किसानों को राहत, ₹5000 की अग्रिम सहायता का ऐलान
15 hrs agoजुर्माना, FIR, जेल… महाराष्ट्र में 'वाटर कर्फ्यू' जैसी नौबत, अल नीनो का असर
1 day agoप्रेमिका को झरने पर ले जाकर दिया धक्का, पुलिस से बोला- सेल्फी लेते हुए गिरी
1 day agoधारावी के लोगों को मिलेंगे 10,432 नए घर, अदाणी ग्रुप ने किया भूमिपूजन
2 days agoलापरवाही! चलती एंबुलेंस से सड़क पर स्ट्रेचर समेत गिरा मरीज, VIDEO वायरल
2 days agoमहाराष्ट्र सरकार ने मानी MPSC प्रर्दशनकारियों की मांग, आंदोलन खत्म
2 days agoमुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
4 days ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
4 days agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines