मुंबई में अवैध होर्डिंग बना मौत का कारण, 17 लोगों की गई जान

मुंबई के घाटकोपर में 13 मई 2024 की बारिश मौत बनकर बरसी। एक विशालकाय होर्डिंग गिरने से 17 लोगों की जान चली गई और 75 से ज्यादा लोग घायल हो गए। बाद में पता चला कि यह होर्डिंग अवैध थी। सवाल उठता है कब तक लापरवाही लोगों की जान लेती रहेगी?

Mumbai Ghatkopar Hoarding Collapse

Mumbai Ghatkopar Hoarding Collapse

विज्ञापन

इंद्रजीत सिंह, मुंबई

13 मई 2024 की शाम मुंबई के घाटकोपर में हुई बारिश लोगों के लिए मौत बनकर आई। तेज हवाओं के बीच अचानक एक 120×120 फीट की भारी-भरकम होर्डिंग गिर गई। सड़क पर मौजूद लोग कुछ समझ पाते इससे पहले ही यह हादसा 17 लोगों की जान ले चुका था और 75 से ज्यादा लोग बुरी तरह घायल हो गए। इस दर्दनाक घटना ने पूरे शहर को हिला दिया। बाद में खुलासा हुआ कि यह होर्डिंग अवैध थी और बिना किसी अनुमति के रेलवे की जमीन पर लगी थी। सवाल यह है कि आखिर कब तक लापरवाही लोगों की जान लेती रहेगी?

Advertisment

मुंबई में अवैध होर्डिंग्स का खुलासा

13 मई 2024 की शाम मुंबई के घाटकोपर में हुई बारिश लोगों के लिए मौत बनकर आई। तेज हवाओं के बीच अचानक एक 120×120 फीट की भारी-भरकम होर्डिंग गिर गई। सड़क पर मौजूद लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही यह हादसा 17 लोगों की जान ले चुका था और 75 से ज्यादा लोग बुरी तरह घायल हो गए। इस दर्दनाक घटना ने पूरे शहर को हिला दिया। बाद में खुलासा हुआ कि यह होर्डिंग अवैध थी और बिना किसी अनुमति के रेलवे की जमीन पर लगी थी। सवाल यह है कि आखिर कब तक लापरवाही लोगों की जान लेती रहेगी?

घाटकोपर हादसे में 17 की मौत, अवैध होर्डिंग जिम्मेदार

मुंबई के घाटकोपर में 13 मई 2024 को भारी बारिश के दौरान एक बड़ी होर्डिंग गिरने से 17 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और 75 से ज्यादा लोग घायल हो गए। जांच में पता चला कि यह विशालकाय होर्डिंग रेलवे की जमीन पर बिना अनुमति के लगाई गई थी। हादसे के बाद रेलवे और BMC (बृहन्मुंबई महानगरपालिका) एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालने लगे। इस घटना के बाद पूरे मुंबई में होर्डिंग्स की जांच शुरू हुई जिससे कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए।

RTI से हुआ बड़ा खुलासा

RTI कार्यकर्ता अनिल गलगली ने BMC से मुंबई में लगे होर्डिंग्स की जानकारी मांगी। जवाब में पता चला कि शहर में कुल 306 होर्डिंग्स रेलवे की जमीन पर लगे हैं। इनमें से 179 होर्डिंग्स मध्य रेलवे की जमीन पर और 127 होर्डिंग्स पश्चिम रेलवे की जमीन पर हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि मध्य रेलवे की 179 होर्डिंग्स में से 68 और पश्चिम रेलवे की 127 होर्डिंग्स में से 35 के मालिकों की कोई जानकारी नहीं है। यानी ये होर्डिंग्स बिना किसी आधिकारिक अनुमति के लगाए गए हैं।

विज्ञापन

अवैध होर्डिंग्स की पूरी लिस्ट सामने आई

जानकारी के अनुसार पश्चिम रेलवे की जमीन पर कुल 127 होर्डिंग्स लगी हैं। इनमें से ए वार्ड में 3, डी वार्ड में 1, जी साउथ में 1, जी नॉर्थ में 12, के ईस्ट में 2, के वेस्ट में 1, पी साउथ में 10 और आर साउथ में 4 होर्डिंग्स हैं। इसी तरह मध्य रेलवे की 179 होर्डिंग्स में से ई वार्ड में 5, एफ साउथ वार्ड में 10, जी नॉर्थ वार्ड में 2, एल वार्ड में 9 और टी वार्ड में 42 होर्डिंग्स ऐसी हैं, जिनके मालिकों की कोई जानकारी नहीं है। इससे साफ होता है कि रेलवे और BMC की लापरवाही के कारण अवैध होर्डिंग्स की संख्या लगातार बढ़ रही है।

अवैध होर्डिंग्स पर तुरंत कार्रवाई की जरूरत

घाटकोपर हादसे के बाद रेलवे और BMC पर पारदर्शिता बनाए रखने का दबाव बढ़ गया है। BMC के नियमों का सख्ती से पालन होना चाहिए और अगर ये होर्डिंग्स अवैध हैं तो उन्हें तुरंत हटाया जाना चाहिए। साथ ही जिम्मेदार अधिकारियों और होर्डिंग लगाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। मुंबई में होर्डिंग माफिया काफी सक्रिय है और अधिकारियों की मिलीभगत से यह अवैध धंधा फिर से बढ़ रहा है। अगर समय रहते इसे नहीं रोका गया तो भविष्य में ऐसे हादसे फिर हो सकते हैं और आम लोगों की जान खतरे में पड़ सकती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ