मुंबई में मंगलवार का दिन पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ. शहर को दो नई मेट्रो लाइनों—मेट्रो-9 और मेट्रो-2B-के पहले चरण की सौगात मिली. इन दोनों परियोजनाओं का उद्घाटन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में किया जायेगा.
यह विस्तार न सिर्फ ट्रैफिक दबाव कम करेगा, बल्कि उपनगरों की कनेक्टिविटी को भी नई रफ्तार देगा.
मेट्रो-9: दहिसर से मीरा-भायंदर तक सीधी कनेक्टिविटी
मेट्रो लाइन-9 (दहिसर ईस्ट–मीरा-भायंदर) मुंबई के उत्तरी उपनगरों के लिए गेमचेंजर मानी जा रही है.
मुख्य विशेषताएं:
कुल लंबाई: 10.5 किमी (एलिवेटेड)
कुल स्टेशन: 8
पहला चरण (Phase-I):
लंबाई: 4.7 किमी
स्टेशन: दहिसर (ईस्ट), पांडुरंगवाड़ी, मिरागांव, काशीगांव
कनेक्टिविटी का बड़ा फायदा:
मेट्रो-7 के जरिए अंधेरी (ईस्ट) तक डायरेक्ट कनेक्शन
छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा तक आसान पहुंच
वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर इंटरचेंज से नेटवर्क और मजबूत
यात्रियों को क्या मिलेगा?
दहिसर टोल नाका पर ट्रैफिक में कमी
सफर के समय में बड़ी कटौती
रोजाना यात्रियों के लिए बिना ट्रेन बदले लंबा सफर
अनुमान है कि इस लाइन से 20–30% लोग सड़क से मेट्रो की ओर शिफ्ट होंगे, जिससे पीक आवर में ट्रैफिक 10–15% तक कम हो सकता है.
ग्रीन और स्मार्ट मेट्रो सिस्टम
मेट्रो-9 को पर्यावरण के लिहाज से भी खास बनाया गया है. इलेक्ट्रिक ऑपरेशन से कार्बन उत्सर्जन में कमी. Regenerative braking से ऊर्जा बचत. SCADA सिस्टम से रियल-टाइम मॉनिटरिंग. दिव्यांगों के लिए पूरी तरह सुविधाजनक स्टेशन है.
मेट्रो-2B: ईस्ट-वेस्ट कनेक्टिविटी का नया कॉरिडोर
मेट्रो लाइन-2B मुंबई के ईस्ट-वेस्ट और नॉर्थ-साउथ नेटवर्क को जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगी.
Phase-I की जानकारी:
रूट: डायमंड गार्डन (चेंबूर) – मंडाले
लंबाई: 5.53 किमी
स्टेशन: 5 (पूरी तरह एलिवेटेड)
पूरा प्रोजेक्ट:
कुल लंबाई: 23.45 किमी
कुल स्टेशन: 19
रूट: DN नगर (अंधेरी) से मंडाले
मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी का हब
मेट्रो-2B कई बड़े ट्रांजिट नेटवर्क से जुड़ेगी:
मेट्रो-1 (DN नगर)
मेट्रो-3 (BKC)
मेट्रो-4
मुंबई मोनोरेल (चेंबूर)
हार्बर लाइन (मानखुर्द)
यानी अब यात्रियों को बस, ट्रेन, मोनोरेल और मेट्रो के बीच आसान इंटरचेंज मिलेगा.
यह भी पढ़ें;बारामती उपचुनाव: सुनेत्रा पवार ने भरा नामांकन, सियासी हलचल हुई तेज
इंजीनियरिंग और सस्टेनेबिलिटी में मिसाल
सभी Phase-I स्टेशन IGBC Green Platinum रेटिंग वाले. 75% तक प्राकृतिक रोशनी का इस्तेमाल. 100% LED लाइटिंग और सोलर पावर प्लान. ऊर्जा बचत के लिए VVVF टेक्नोलॉजी.
यात्रियों के लिए बड़ा फायदा ;
तेज, सुरक्षित और आरामदायक सफर, ट्रैफिक जाम में कमी, यात्रा समय में भारी कटौती, प्रदूषण और ईंधन खपत में कमी होगी.
मुंबई मेट्रो का यह विस्तार शहर के ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़ा बदलाव लाने वाला है. मेट्रो-9 और मेट्रो-2B के पहले चरण से जहां उपनगरों को राहत मिलेगी, वहीं आने वाले समय में पूरा नेटवर्क तैयार होने पर मुंबई का सफर और भी तेज, कनेक्टेड और स्मार्ट बन जाएगा.
यह भी पढ़ें;‘कॉस्मेटिक्स के बहाने सरहद पार का खेल’, महाराष्ट्र के धुले में LCB का एक्शन; दो व्यापारियों
संबंधित खबरें
एक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
14 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
1 day agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
1 day agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
2 days agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
3 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
3 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
3 days agoमुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
5 days agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
5 days agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines