---विज्ञापन---

मुंबई angle-right

अमूल-गोकुल के पैकेट देखकर हो जाएं सावधान! लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वाले 4 गिरफ्तार

अमूल और गोकुल का दूध खरीदने से पहले सावधान हो जाएं! मुंबई क्राइम ब्रांच ने दहिसर में एक बड़े फर्जीवाड़े का पर्दाफाश करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. ये शातिर असली दूध निकालकर उसमें गंदा पानी मिलाकर दोबारा सील कर देते थे.

---विज्ञापन---

मुंबई के दहिसर इलाके में नामी डेयरी ब्रांड के नाम पर कथित तौर पर नकली दूध तैयार कर बेचने के मामले का क्राइम ब्रांच ने खुलासा किया है. मुंबई क्राइम ब्रांच की यूनिट-12 ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी अमूल गोल्ड, अमूल ताजा और गोकुल जैसे ब्रांड के दूध के पैकेट में हेराफेरी कर उसमें गंदा पानी मिलाते थे. पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पहले पैकेट को काटकर उसमें मौजूद दूध निकाल लेते थे. इसके बाद पैकेट में पानी भरकर उसे मशीन की मदद से दोबारा सील किया जाता था. तैयार पैकेट को कथित तौर पर असली दूध के रूप में बाजार में उतारने की तैयारी थी.

‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर 1.67 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 7 ठग अरेस्ट; 613 सिम कार्ड और 27 मोबाइल बरामद

---विज्ञापन---

तेलंगाना से पकड़ा गया मुख्य आरोपी

जांच के दौरान क्राइम ब्रांच ने इस नेटवर्क से जुड़े मुख्य आरोपी तक पहुंच बनाई. पुलिस ने उसे तेलंगाना से गिरफ्तार किया. पूछताछ और उसकी निशानदेही के आधार पर जांच टीम ने पालघर के वसई पूर्व इलाके में स्थित लक्ष्मी इंडस्ट्रियल एस्टेट के सामने बाबूभाई शहाणी कंपाउंड, वालीव फाटा में छापा मारा. छापेमारी के दौरान पुलिस को कथित तौर पर नकली दूध के पैकेट तैयार करने के लिए इस्तेमाल की जा रही एक फैक्ट्री मिली. यहां से पैकेट तैयार करने वाली मशीनरी, प्लास्टिक सामग्री और अन्य सामान बरामद किया गया.

13 हजार से ज्यादा नकली पैकेट बरामद

क्राइम ब्रांच के मुताबिक, कार्रवाई में अमूल और गोकुल के करीब 470 लीटर दूध बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत ₹29,750 बताई गई है. इसके अलावा अमूल के नाम से तैयार किए गए करीब 13,000 नकली खाली दूध के पैकेट और प्लास्टिक सामग्री भी जब्त की गई. पुलिस ने दूध में मिलावट के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरणों के साथ नकली पैकेट तैयार करने वाली मशीनरी और अन्य सामान भी कब्जे में लिया है. मशीनरी और अन्य सामान की अनुमानित कीमत करीब ₹10 लाख बताई गई है. जांच टीम ने चारों आरोपियों के मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं, जिनकी कीमत करीब ₹40,000 बताई गई है. पुलिस के अनुसार, इस पूरी कार्रवाई में जब्त माल की कुल अनुमानित कीमत करीब ₹10.79 लाख है.

---विज्ञापन---

2021 से चल रहा था कथित नेटवर्क

प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला है कि मुख्य आरोपी कथित तौर पर वर्ष 2021 से मुंबई और मुंबई उपनगरों में दूध में मिलावट के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले नकली पैकेटों की सप्लाई कर रहा था. क्राइम ब्रांच अब इस बात की जांच कर रही है कि इस नेटवर्क से और कितने लोग जुड़े हुए थे और नकली पैकेटों की सप्लाई किन-किन इलाकों में की जाती थी. पुलिस ने दूध में मिलावट, नकली पैकेट तैयार करने और उनकी सप्लाई से जुड़े नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने के बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मामले में आगे की जांच जारी है.

मुंबई से सटे कल्याण में आवारा कुत्ते का आतंक! एक दिन में 130 से 150 लोगों को काटने का दावा

---विज्ञापन---

First published on: Aug 10, 2026 10:35 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola